देश की खबरें | असम में गैस के कुएं में आग मामला : मंत्री के बयान के खिलाफ प्रदर्शन

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. असम के मंत्री चंद्रमोहन पटवारी के एक कथित बयान को लेकर राज्य के तिनसुकिया जिले में बृहस्पतिवार को उनके पुतले फूंके गए और प्रदर्शन हुए।

जियो

तिनसुकिया (असम), 11 जून असम के मंत्री चंद्रमोहन पटवारी के एक कथित बयान को लेकर राज्य के तिनसुकिया जिले में बृहस्पतिवार को उनके पुतले फूंके गए और प्रदर्शन हुए।

पटवारी ने एक दिन पहले ऑयल इंडिया लिमिटेड के गैस कुएं में आग की घटना को कथित तौर पर कमतर बताने की कोशिश की थी।

यह भी पढ़े | दिल्ली: स्वरूप नगर स्थित रासायनिक गोदाम में लगी भीषण आग, मौके पर फायर टेंडर की 16 गाड़ियां मौजूद.

पटवारी ने एक राहत शिविर में प्रभावित लोगों के साथ बातचीत करते हुए बुधवार की रात कहा था कि बगजान में लगी आग की घटना रूस और ईरान जैसे देशों में होने वाली घटनाओं की तुलना में कुछ भी नहीं है।

उन्होंने कहा था कि रूस में एक बार आग लगभग 80 दिनों तक लगी रही थी। ईरान में भी इस तरह की आग लग चुकी है।

यह भी पढ़े | महाराष्ट्र: युवती ने बच्चों को कुएं में फेंकने के बाद आत्महत्या की.

हालांकि कोई भी पत्रकार उनके साथ नहीं था, लेकिन ग्रामीणों में से एक ने लोगों के साथ बातचीत का वीडियो बनाया और बृहस्पतिवार को कुछ स्थानीय पत्रकारों के साथ इसे साझा किया।

इस फुटेज के बाद सोशल मीडिया पर भी लोगों की नाराजगी दिखी। वहीं लोग तिनसुकिया में सड़कों पर उतर आए और मंत्री तथा भाजपा नीत सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।

कांग्रेस विधायक रूपज्योति कुर्मी ने संवाददाताओं से कहा कि पटवारी 14 दिनों के बाद आए और यहां आने के बाद वह ऐसी टिप्पणियां कर रहे हैं कि रूस, ईरान में इससे भी बड़ी घटनाएं हुयी हैं।

ऑल असम स्टूडेंट्स यूनियन की तिनसुकिया जिला इकाई ने पटवारी के पुतले फूंके और उनके बयान की निंदा की।।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Live Score Update: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Live Toss And Scorecard: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के कप्तान रजत पाटीदार ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

राजनीति में महिलाओं की सुरक्षा: पप्पू यादव के बयानों ने छेड़ी जरूरी राष्ट्रीय चर्चा