विशाखापत्तनम संयंत्र में फिर नहीं हुआ गैस का रिसाव: एलजी पॉलिमर

बृहस्पतिवार की सुबह इस संयंत्र में स्टिरीन गैस का रिसाव होने से 11 लोगों की मौत हो गयी और लगभग 1,000 लोग बीमार हो गये।

जमात

नयी दिल्ली, आठ मई एलजी पॉलिमर ने शुक्रवार को कहा कि उसके विशाखापत्तनम संयंत्र में फिर से गैस का रिसाव नहीं हुआ है। उसने अधिकारियों से एहतियात के तौर पर संयंत्र के आसपास रहने वाले स्थानीय निवासियों को वहां से बाहर निकालने का अनुरोध किया है।

बृहस्पतिवार की सुबह इस संयंत्र में स्टिरीन गैस का रिसाव होने से 11 लोगों की मौत हो गयी और लगभग 1,000 लोग बीमार हो गये।

एलजी पॉलिमर ने एक बयान में कहा, "हम स्पष्ट करना चाहेंगे कि संयंत्र में स्थिति फिलहाल नियंत्रण में है और फिर से रिसाव की खबरें गलत है।"

कंपनी ने यह भी कहा कि तापमान को नियंत्रण में रखने के लिये सभी आवश्यक उपायों का इस्तेमाल किया जा रहा था। संयंत्र में एक टैंक से जहरीली गैस का रिसाव हो गया था।

एलजी पॉलिमर ने कहा, "हमने स्थानीय निवासियों की निकासी के लिये अधिकारियों से अनुरोध एहतियात के तौर पर किया है।"

कंपनी नुकसान को रोकने और सभी स्थानीय निवासियों और कर्मचारियों की सुरक्षा और स्वास्थ्य के लिए अधिकारियों के साथ मिलकर काम कर रही है। एलजी पॉलिमर दक्षिण कोरिया की कंपनी एलजी का हिस्सा है।

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री वाई एस जगन मोहन रेड्डी को सौंपी गई एक रिपोर्ट में, जिला प्रशासन ने कहा कि बचे हुए वाष्प को पोलीमराइज होने और स्थिति के सुरक्षित होने में 18 से 24 घंटे लग सकते हैं।

जिला कलेक्टर वी विनय चंद ने शुक्रवार को कहा कि टैंक से लीक होने वाले 60 प्रतिशत से अधिक वाष्प पोलीमराइज हो चुका है और संयंत्र में सभी रासायनिक टैंक सुरक्षित हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

\