खेल की खबरें | गार्डनर ने सोफी को लेकर कहा, वह निश्चित तौर पर ऐसी गेंदबाज है जिसे हम खतरे के रूप में देखते हैं

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. आस्ट्रेलिया की आलराउंडर एशलेग गार्डनर ने कहा है कि वह इंग्लैंड के खिलाफ रविवार को यहां होने वाले आईसीसी महिला विश्व कप फाइनल में बाएं हाथ की स्पिनर सोफी एकलेस्टोन के ‘खतरे’ से अच्छी तरह वाकिफ हैं।

क्राइस्टचर्च, एक अप्रैल आस्ट्रेलिया की आलराउंडर एशलेग गार्डनर ने कहा है कि वह इंग्लैंड के खिलाफ रविवार को यहां होने वाले आईसीसी महिला विश्व कप फाइनल में बाएं हाथ की स्पिनर सोफी एकलेस्टोन के ‘खतरे’ से अच्छी तरह वाकिफ हैं।

हेगले ओवर में इन दो शीर्ष टीम के बीच खिताबी मुकाबला होगा और सोफी अब तक टूर्नामेंट में 12.5 की औसत से 20 विकेट चटकाकर सबसे सफल गेंदबाज हैं। इस दौरान उनका इकोनोमी रेट भी चार रन प्रति ओवर से कम रहा।

गार्डनर ने एसईएन 1170 ब्रेकफास्ट शो पर शुक्रवार को कहा, ‘‘वह किसी कारण से ही नंबर एक गेंदबाज हैं। वह बाएं हाथ की शानदार स्पिनर हैं और वह काफी लंबी है इसलिए उसे काफी अधिक उछाल मिलता है।’’

ग्रुप चरण में आस्ट्रेलिया के खिलाफ इंग्लैंड की 12 रन की हार के दौरान 10 ओवर में 77 रन खर्च करने के बाद बाएं हाथ की स्पिनर सोफी ने टूर्नामेंट में टीम की वापसी में अहम भूमिका निभाते हुए अब तक 20 विकेट चटकाए हैं जिसमें दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सेमीफाइनल में 36 रन देकर छह विकेट का करियर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन भी शामिल है।

सोफी के संदर्भ में गार्डनर ने कहा, ‘‘स्पिन की अनुकूल पिच पर वह गेंद को टर्न करा सकती है। वह निश्चित तौर पर ऐसी गेंदबाज है जिसे हम खतरे के रूप में देखते हैं। वह ऐसी गेंदबाज है जिसे हम विकेट नहीं देना चाहते।’’

उन्होंने कहा, ‘‘पहले मैच में हमारी बल्लेबाजों उनका शानदार तरीके से सामना किए जहां उन्हें कोई विकेट नहीं मिला और उन्होंने 70 से अधिक रन खर्च किए। उसे मैच में सफलता से महरूम रखना संभवत: हमारा सर्वश्रेष्ठ विकल्प है।’’

आस्ट्रेलिया की स्टार आलराउंडर एलिस पैरी पीठ में दर्द के कारण बांग्लादेश के खिलाफ अंतिम लीग मैच और वेस्टइंडीज के खिलाफ सेमीफाइनल में नहीं खेल पाई लेकिन गार्डनर को भरोसा है कि यह खिलाड़ी फाइनल के लिए उपलब्ध रहेगी।

गार्डनर ने कहा, ‘‘वह अच्छी तरह प्रगति कर रही है। फाइनल में खेलने के लिए वह हर संभव प्रयास कर रही है। वह इतनी शानदार खिलाड़ी हैं और टीम के लिए खेलने के इरादे से वह सभी सही चीजें कर रही है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘अगर वह 50 ओवर के विश्व कप फाइनल में नहीं खेल पाती है जो मुझे उसके लिए बेहद निराशा होगी।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स ने दिल्ली कैपिटल्स के सामने रखा 194 रनों का टारगेट, ध्रुव जुरेल और रियान पराग ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Stats And Preview: प्लेऑफ की रेस में जीत दर्ज करने उतरेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

LPG Shipment Through Hormuz: गल्प से 20 हजार टन एलपीजी लेकर कांडला पहुंचा जहाज, होर्मुज जलडमरूमध्य पार कर सुरक्षित भारत पहुंची खेप

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Live Score Update: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट