देश की खबरें | दिल्ली में कूड़े के पहाड़ पांच साल में डायनासोर की तरह गायब हो जाएंगे : पर्यावरण मंत्री सिरसा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली के पर्यावरण मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने बृहस्पतिवार को कहा कि सरकार शहर में अपशिष्ट प्रसंस्करण में तेजी लाने के लिए एक अतिरिक्त एजेंसी से करार करने की संभावना तलाश रही है।

नयी दिल्ली, 17 अप्रैल दिल्ली के पर्यावरण मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने बृहस्पतिवार को कहा कि सरकार शहर में अपशिष्ट प्रसंस्करण में तेजी लाने के लिए एक अतिरिक्त एजेंसी से करार करने की संभावना तलाश रही है।

सिरसा ने कहा कि शहर के कूड़े के ढेर अगले पांच साल में डायनासोर की तरह गायब हो जाएंगे।

उन्होंने गाजीपुर लैंडफिल साइट का निरीक्षण करने के दौरान कहा कि सरकार पुराने कचरे को साफ करने तथा शहर को पहाड़ों की तरह जमा हो गए कचरे के विशाल ढेर से मुक्त करने के लिए युद्ध स्तर पर काम कर रही है।

दिल्ली के पर्यावरण मंत्री ने कहा, ‘‘मैं अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त करना चाहता हूं कि दिल्ली में कूड़े के पहाड़ डायनासोर की तरह गायब हो जाएंगे।’’

मंत्री ने कहा कि साइट पर जमा 70 लाख मीट्रिक टन कचरे में से 14-15 लाख टन का प्रसंस्करण किया जा चुका है।

उन्होंने कहा कि जैवखनन कार्य की गति बढ़ गई है और अगले छह महीनों में प्रतिदिन लगभग 7,000 से 8,000 मीट्रिक टन कचरे का प्रसंस्करण किया जाएगा।

सिरसा ने कहा कि उन्होंने दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) के अधिकारियों को यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है कि नया ठेकेदार अगले चार से पांच महीनों में प्रतिदिन कम से कम 8,000 मीट्रिक टन कचरे का निपटान करे।

उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा, ‘‘यदि वे (नया ठेकेदार) लक्ष्य पूरा करने में असफल रहे तो उनपर जुर्माना लगाया जाएगा।’’

दिल्ली सरकार अपशिष्ट प्रसंस्करण में तेजी लाने के लिए एक अतिरिक्त एजेंसी की नियुक्ति की संभावना भी तलाश रही है।

सिरसा ने कहा, ‘‘हम सचिवालय में डैशबोर्ड के माध्यम से प्रतिदिन प्रगति की निगरानी कर रहे हैं। यह प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के दृष्टिकोण के अनुरूप की गई प्रतिबद्धता है, और हम इसे बिना किसी चूक के पूरा करने के लिए दृढ़ संकल्प हैं।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 48th Match Scorecard: चेन्नई में टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे के सामने रखा 257 रनों का टारगेट, अभिषेक शर्मा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 2nd ODI Prediction: अहम मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया महिला को हराकर सीरीज बराबर करना चाहेगी भारत महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

Australia Women vs India Women, 2nd ODI Weather Update: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

Australia Women vs India Women, 2nd ODI 2026 Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला के बीच दूसरा वनडे? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

\