देश की खबरें | गैंगस्टर शरद मोहोल की उसके ही गिरोह के सदस्यों ने हत्या की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र के पुणे में गैंगस्टर शरद मोहोल की कथित तौर पर उसके ही गिरोह के कुछ सदस्यों ने शुक्रवार दोपहर गोली मारकर हत्या कर दी। एक पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी।

पुणे, पांच दिसंबर महाराष्ट्र के पुणे में गैंगस्टर शरद मोहोल की कथित तौर पर उसके ही गिरोह के कुछ सदस्यों ने शुक्रवार दोपहर गोली मारकर हत्या कर दी। एक पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि मामले में एक संदिग्ध को हिरासत में लिया गया है।

अधिकारी ने बताया, ‘‘तीन से चार हमलावरों ने मोहोल (40) को कोथरुड के सुतारदरा में अपराह्न एक बजकर करीब 30 मिनट पर करीब से गोली मारी। एक गोली उसके सीने में लगी और दो गोलियां उसके कंधे के दाहिने हिस्से में लगीं।’’

उन्होंने बताया कि 40 वर्षीय अपराधी की कोथरुड इलाके के एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई।

अधिकारी ने बताया कि एक व्यक्ति को पकड़ा गया है और अन्य हमलावरों को पकड़ने के लिए कई टीम गठित की गई है।

पुलिस के मुताबिक, मोहोल के खिलाफ हत्या और डकैती सहित कई मामले दर्ज थे। वह यरवदा जेल में इंडियन मुजाहिदीन के संदिग्ध सदस्य मोहम्मद कटील सिद्दीकी की हत्या के मामले में आरोपी था, लेकिन अदालत ने उसे बरी कर दिया था।

अधिकारी ने बताया कि संदेह है कि हत्या के पीछे का कारण भूमि और पैसों को लेकर विवाद होगा।

संवाददाताओं से बातचीत में महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि यह गिरोहों के बीच की लड़ाई का मामला नहीं है, क्योंकि मोहोल की हत्या उसी के साथियों ने की है।

उन्होंने कहा, ‘‘हमारी सरकार जानती है कि ऐसे कुख्यात तत्वों से कैसे निपटना है। कोई भी गिरोहों के बीच की लड़ाई में संलिप्त होने की हिम्मत नहीं कर सकता।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

VD Satheesan Oath Ceremony: आज केरल के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे वीडी सतीशन, खरगे, राहुल गांधी समेत कई दिग्गज नेता समारोह में होंगे शामिल

Bihar Train Fire Video: बिहार में सासाराम रेलवे स्टेशन पर खड़ी पैसेंजर ट्रेन में लगी भीषण आग, एक बोगी जलकर राख, यात्रियों ने किसी तरह ट्रेन से कूदकर बचाई जान

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड