देश की खबरें | अमृतसर में पुलिस की जवाबी कार्रवाई में मारा गया गैंगस्टर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. अमृतसर में पुलिस हिरासत से भागने की कोशिश के दौरान बुधवार को एक गैंगस्टर को गोली मार दी गयी। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

अमृतसर, 30 अक्टूबर अमृतसर में पुलिस हिरासत से भागने की कोशिश के दौरान बुधवार को एक गैंगस्टर को गोली मार दी गयी। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि यह घटना उस समय हुई, जब गैंगस्टर और एक अन्य आरोपी को हत्या के एक मामले में कुछ बरामदगी करने के लिए यहां एक स्थान पर लाया गया था।

पुलिस ने बताया कि गैंगस्टर गुरशरण और पारस को कुछ वस्तुओं की बरामदगी करने के लिए अमृतसर में एक स्थान पर ले जाया गया था, तभी दोनों गैंगस्टर ने झाड़ियों में छिपाकर रखी बंदूक उठा ली और भागने की कोशिश करते हुए अमृतसर ग्रामीण पुलिस कर्मियों पर गोलियां चलायीं।

पुलिस ने बताया कि पुलिसकर्मियों ने भी आत्मरक्षा में गोलियां चलायीं, जिसमें गुरशरण की मौत हो गयी जबकि पारस नदी में कूद गया और भाग गया।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि पारस को पकड़ने के लिए तलाश अभियान चलाया जा रहा है।

पुलिस उप महानिरीक्षक सतेंद्र सिंह ने एक बयान में बताया कि गैंगस्टर को एक स्थान पर ले जाया गया था। पुलिस को दिए उसके बयान के अनुसार, उसने वहां हथियार छिपाकर रखे थे।

उन्होंने बताया कि दोनों गैंगस्टर ने अचानक पुलिस अधिकारियों को धक्का दिया और भागने लगे। उन्होंने पुलिस दल पर गोलियां भी चलायीं। उन्होंने ये हथियार झाड़ियों में छिपाकर रखे थे।

सिंह ने बताया कि आरोपियों को हत्या समेत कई आपराधिक मामलों के सिलसिले में पकड़ा गया था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies vs South Africa, T20 World Cup 2026 47th Match Preview: आज वेस्टइंडीज बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच खेला जाएगा अहम मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, मिनी बैटल, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

Weather Forecast Today, February 26: उत्तर भारत में समय से पहले गर्मी की दस्तक, दिल्ली-मुंबई समेत बड़े शहरों में कैसा रहेगा आज का मौसम? जानें IMD का पूर्वानुमान

PM Modi on Instagram: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रचा इतिहास, इंस्टाग्राम पर 10 करोड़ फॉलोअर्स वाले दुनिया के पहले राजनेता बने

West Indies vs South Africa, T20 World Cup 2026 47th Match Live Streaming In India: वेस्टइंडीज बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच आज खेला जाएगा सुपर-8 का बड़ा मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

\