देश की खबरें | गोलीबारी के बाद गैंगस्टर ने व्यापारी से एक करोड़ रुपये की मांग की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तराखंड में ऊधमसिंह नगर जिले के मुख्यालय रुद्रपुर में टायर की एक दुकान में हथियारबंद बदमाशों द्वारा ताबड़तोड़ गोलीबारी के बाद जेल में बंद एक गैंगस्टर ने कथित तौर पर फोन कर एक व्यापारी से एक करोड़ रुपये की मांग की।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

रूद्रपुर, 30 दिसंबर उत्तराखंड में ऊधमसिंह नगर जिले के मुख्यालय रुद्रपुर में टायर की एक दुकान में हथियारबंद बदमाशों द्वारा ताबड़तोड़ गोलीबारी के बाद जेल में बंद एक गैंगस्टर ने कथित तौर पर फोन कर एक व्यापारी से एक करोड़ रुपये की मांग की।

पुलिस ने यह जानकारी देते हुए बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और सीसीटीवी से आरोपियों की पहचान की जा रही है।

पुलिस ने बताया कि मंगलवार देर शाम तीन अज्ञात बदमाशों ने दुकान पर ताबड़तोड़ गोलियां चलाईं। घटना के समय दुकान के मालिक निर्मल विर्क दुकान में मौजूद नहीं थे। उन्होंने बताया कि कुछ देर बाद एक व्यक्ति का विर्क को कथित तौर पर फोन आया जिसने खुद को गैंगस्टर लारेंस बिश्नोई बताया और उसने उन्हें धमकी देते हुए एक करोड़ रुपये की मांग की।

यह वही लारेंस विश्नोई है जिसने फिल्म अभिनेता सलमान खान को जान से मारने की धमकी दी थी। बिश्नोई फिलहाल जेल में बंद है।

पुलिस ने बताया कि पुलिस यह जांच कर रही है कि क्या इस घटना में वास्तव में लारेंस बिश्नोई गिरोह का हाथ है या कोई दूसरा अपराधी गिरोह लारेंस के नाम का उपयोग कर रहा है।

इस मामले में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दलीप सिंह कुंवर ने बताया कि फिलहाल इस घटना के खुलासे के लिए तीन टीमों का गठन किया गया है और विशेष कार्यबल को भी इसमें लगाया गया है।

उन्होंने कहा कि जल्द ही इस पूरे मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।

सं दीप्ति

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुभमन गिल ने कोलकाता नाइट राइडर्स के उम्मीदों पर फेरा पानी, 5 विकेट से मिली करारी हार; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 27वें मुकाबले में जीत की राह पर लौटना चाहेंगी सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी