देश की खबरें | लखनऊ में आईपीएल मैच पर सट्टा लगाने वाले गिरोह का भंडाफोड़, एक सट्टेबाज गिरफ्तार
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश एसटीएफ ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) क्रिकेट मैच पर सट्टा लगाने वाले गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए कथित सट्टेबाज (बुकी) गगनदीप सिंह रेखी उर्फ रिक्की को लखनऊ से गिरफ्तार किया है। रेखी के पास से लाखों रुपये नकद, मोबाइल फोन और अन्य सामान बरामद किया गया है।
लखनऊ, सात नवंबर उत्तर प्रदेश एसटीएफ ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) क्रिकेट मैच पर सट्टा लगाने वाले गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए कथित सट्टेबाज (बुकी) गगनदीप सिंह रेखी उर्फ रिक्की को लखनऊ से गिरफ्तार किया है। रेखी के पास से लाखों रुपये नकद, मोबाइल फोन और अन्य सामान बरामद किया गया है।
उत्तर प्रदेश पुलिस के विशेष कार्यबल (एसटीएफ) द्वारा शनिवार को जारी एक बयान के मुताबिक शुक्रवार रात राजधानी के आलमबाग स्थित चंदरनगर के रहने वाले गगनदीप सिंह रेखी उर्फ रिक्की को गिरफ्तार किया गया है।
यह भी पढ़े | Earthquake In Gujarat: गुजरात के भरुच में महसूस किये गए भूकंप के झटके, तीव्रता 4.2 मापी गई.
बयान के मुताबिक रेखी आईपीएल में कथित तौर पर सट्टा लगवाता था।
एसटीएफ ने बताया कि आरोपी के पास से चार लाख 96 हजार रुपये नकद, तीन मोबाइल फोन, एक रजिस्टर जिसमें सट्टे का पूरा विवरण है तथा तीन सिम कार्ड बरामद किये गए है।
यह भी पढ़े | ISRO के नाम एक और कीर्तिमान, श्रीहरिकोटा से PSLV-C49 की सफल लॉन्चिंग- देखें विडियो.
बयान के मुताबिक पूछताछ के दौरान गगनदीप सिंह रेखी ने बताया कि मुख्य सट्टेबाज अनवर पुत्र शेर मोहम्मद है जो लखनऊ के आलमबाग थानाक्षेत्र के सुजानपुर का रहने वाला है।
एसटीएफ ने बताया कि जावेद निवासी आलमबाग (लखनऊ), मनीष जायसवाल निवासी गोसाईगंज (लखनऊ) और रिंकू निवासी बड़ा भरवारा चिनहट, (लखनऊ)उसके अन्य सहयोगी हैं।
एसटीएफ गिरोह के अन्य सदस्यों को गिरफ्तार करने का प्रयास कर रहा है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)