देश की खबरें | असम में नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म, हत्या; चार लोग गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. असम के डिब्रूगढ़ जिले में एक नाबालिग लड़की के साथ कथित तौर पर सामूहिक दुष्कर्म किया गया और उसकी हत्या कर दी गई जिसके बाद एक नाबालिग सहित चार लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने यह जानकारी दी।

डिब्रूगढ़ (असम), चार सितंबर असम के डिब्रूगढ़ जिले में एक नाबालिग लड़की के साथ कथित तौर पर सामूहिक दुष्कर्म किया गया और उसकी हत्या कर दी गई जिसके बाद एक नाबालिग सहित चार लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने यह जानकारी दी।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) पपोरी चेतिया ने बताया कि घटना रविवार रात डिब्रूगढ़ शहर के बानीपुर इलाके के एक गांव की है।

उन्होंने कहा, ‘‘पीड़िता तिनसुकिया जिले के मकुम की निवासी थी और पिछले तीन महीने से एक महिला के साथ रह रही थी। हमें सूचना मिली कि नाबालिग ने पंखे पर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है। हालांकि, मौके पर पहुंचे तो हमारी टीम को शव बिस्तर पर पड़ा मिला, जिससे संदेह पैदा हुआ।’’

उन्होंने कहा कि प्रारंभिक जांच और स्थानीय लोगों के बयानों के आधार पर एक नाबालिग सहित चार लोगों को गिरफ्तार किया गया और आगे की जांच जारी है।

उन्होंने बताया कि गिरफ्तार किए गए चारों आरोपी भी स्थानीय हैं।

चेतिया ने बताया कि जिस घर में शव मिला था, वहां से फॉरेंसिक नमूने लिये गये गए हैं और उन्हें परीक्षण के लिए प्रयोगशाला भेज दिया गया है, जबकि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

उन्होंने कहा, ‘‘हम पूरे तथ्यों का पता लगा रहे हैं। लेकिन हमने मामले में अब तक चार लोगों को गिरफ्तार किया है। उनमें से एक नाबालिग है।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Live Score Update: एमए चिदंबरम स्टेडियम में चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

देशव्यापी केमिस्ट हड़ताल: 20 मई को बंद रहेंगी देश की 8 लाख दवा दुकानें, जानें क्या है वजह और क्या मिलेंगी इमरजेंसी सेवाएं

Karnataka Shocker: दुबारे कैंप में प्रशिक्षित हाथियों की लड़ाई के दौरान मलबे की तरह गिरी हथनी, तमिलनाडु की महिला पर्यटक की कुचलकर मौत (Watch Video)

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? एमए चिदंबरम स्टेडियम में चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट