खेल की खबरें | गनेमत ने फिर से राष्ट्रीय रिकॉर्ड की बराबरी की लेकिन फाइनल में जगह बनाने से चूकी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. भारत की गनेमत सेखों ने आईएसएसएफ विश्व कप में महिला स्कीट स्पर्धा के एक दौर में 25 परफेक्ट निशाने लगाये लेकिन यह उन्हें बुधवार को यहां फाइनल में पहुंचाने के लिए काफी नहीं था।

लोनाटो (इटली), 12 जुलाई भारत की गनेमत सेखों ने आईएसएसएफ विश्व कप में महिला स्कीट स्पर्धा के एक दौर में 25 परफेक्ट निशाने लगाये लेकिन यह उन्हें बुधवार को यहां फाइनल में पहुंचाने के लिए काफी नहीं था।

    ‘ट्रैप कॉनकावार्डे निशानेबाजी परिसर’ में भारत की शीर्ष खिलाड़ी के लिए क्वालीफाइंग के दो दौर में 23-23 अंक जुटाना महंगा साबित हुआ। वह फाइनल में जगह बनाने के मामले में अमेरिका की डेनिया जो विज्जी से एक अंक से पिछड़ गयी। विज्जी ने  121 अंक के साथ छठा और आखिरी क्वालीफाइंग स्थान पक्का किया।

विज्जी फाइनल में स्वर्ण पदक विजेता बन कर उभरी। उन्होंने हमवतन सामंथा सितोंटन को  60 निशाने के फाइनल में 54-50 से पराजित किया।

चीन की जियांग यितिंग ने कांस्य पदक जीता।

इस स्पर्धा में भारत की महेश्वरी चौहान और दर्शना राठौड़ क्रमशः 114 और 104 का स्कोर बनाकर 32वें और 58वें स्थान पर रहे।

पुरुषों की स्कीट में अनंतजीत सिंह नरूका सर्वश्रेष्ठ भारतीय रहे, जिन्होंने 158 खिलाड़ियों के मुकाबले में क्वालीफाइंग में 119 अंक बनाये और 48 वें स्थान पर रहे।

भारत के गुरजोत खांगुरा और मेराज अहमद खान 116 और 112 का स्कोर बनाकर क्रमश: 69वें और 96वें स्थान पर रहे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Live Score Update: अहमदाबाद में भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Live Toss And Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका के कप्तान एडेन मार्करम ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

England vs Sri Lanka, T20 World Cup 2026 42nd Match Scorecard: पल्लेकेले में इंग्लैंड ने श्रीलंका को 51 रनों से दी शिकस्त, विल जैक्स ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें ENG बनाम SL मैच का स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? अहमदाबाद में भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

\