Gautam Gambhir met Amit Shah: गंभीर ने गृह मंत्री अमित शाह से की मुलाकात

भारत के पूर्व सलामी बल्लेबाज और इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) चैंपियन कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के मेंटोर (मार्गदर्शन) गौतम गंभीर ने सोमवार को गृह मंत्री अमित शाह से शिष्टाचार भेंट की.

Photo Credit:- X

Gautam Gambhir met Amit Shah: भारत के पूर्व सलामी बल्लेबाज और इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) चैंपियन कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के मेंटोर (मार्गदर्शन) गौतम गंभीर ने सोमवार को गृह मंत्री अमित शाह से शिष्टाचार भेंट की. गंभीर 2019 के लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के टिकट पर पूर्वी दिल्ली से सांसद बने थे. उन्होंने अपने क्रिकेट कोचिंग करियर पर ध्यान केंद्रित करने के लिए सक्रिय राजनीति से ब्रेक ले लिया है. गंभीर ने ‘एक्स’ पर शाह के साथ तस्वीर साझा करते हुए लिखा, ‘‘ हाल की चुनावी सफलता पर बधाई देने के लिए माननीय गृह मंत्री अमित शाह जी से मुलाकात की. गृह मंत्री के रूप में उनका नेतृत्व हमारे राष्ट्र की सुरक्षा और स्थिरता को और मजबूत करेगा.’’

गंभीर टी20 विश्व कप के बाद भारत के मुख्य कोच के रूप में राहुल द्रविड़ की जगह लेने के मजबूत दावेदार हैं. द्रविड़ ने पुष्टि की है कि वह मौजूदा टी20 विश्व कप के बाद भारतीय टीम के कोच का पद छोड़ देंगे. भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) के सचिव जय शाह ने संभावित नयी नियुक्ति पर कोई आधिकारिक टिप्पणी नहीं की है. यह पता चला है कि अशोक मल्होत्रा की अध्यक्षता वाली क्रिकेट सलाहकार समिति (सीएसी) ने अभी तक किसी भी इच्छुक उम्मीदवार का साक्षात्कार नहीं लिया है.

बीसीसीआई से जुड़े लोगों का मानना है कि गंभीर की नियुक्ति महज एक औपचारिकता है क्योंकि दिल्ली के इस खिलाड़ी को टक्कर देने के लिए कोई उपयुक्त भारतीय उम्मीदवार मौजूद नहीं है. गंभीर की देख-रेख में जब केकेआर आईपीएल चैम्पियन बना, तो उन्हें भारतीय टीम का कोच बनाने की मांग और बढ़ गई. गंभीर ने हाल ही में दुबई में एक कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रीय टीम का कोच बनने की इच्छा जताई थी.

यहाँ देखें गौतम गंभीर का एक्स का पोस्ट :-  

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

KKR vs GT Stats In IPL: आईपीएल इतिहास में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है गुजरात टाइटंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

KKR vs GT, IPL 2026 60th Match Winner Prediction: ईडन गार्डन स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच होगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

KKR vs GT, IPL 2026 60th Match Eden Gardens Stadium Pitch Report: ईडन गार्डन स्टेडियम में गुजरात टाइटंस के बल्लेबाजों का आएगा तूफान या कोलकाता नाइट राइडर्स के गेंदबाज बरपाएंगे कहर? मैच से पहले पिच रिपोर्ट

KKR vs GT, IPL 2026 60th Match Preview: ईडन गार्डन स्टेडियम में आज कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच होगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानें हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट समेत सारे डिटेल्स