जरुरी जानकारी | मध्य प्रदेश में गेल के हरित हाइड्रोजन संयंत्र का उद्घाटन

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी गेल (इंडिया) लिमिटेड ने बताया कि उसका मध्य प्रदेश के विजयपुर स्थित पहला हरित हाइड्रोजन संयंत्र चालू हो गया है। इसकी क्षमता 10 मेगावाट है।

नयी दिल्ली, 26 मई सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी गेल (इंडिया) लिमिटेड ने बताया कि उसका मध्य प्रदेश के विजयपुर स्थित पहला हरित हाइड्रोजन संयंत्र चालू हो गया है। इसकी क्षमता 10 मेगावाट है।

यह देश की सबसे बड़ी प्राकृतिक गैस कंपनी के नयी और वैकल्पिक ऊर्जा क्षेत्र में प्रवेश की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

विजयपुर परिसर में हरित हाइड्रोजन उत्पादन इकाई के लिए 10 मेगावाट का प्रोटॉन एक्सचेंज मेम्ब्रेन इलेक्ट्रोलाइजर कनाडा से आयात किया गया है।

संयंत्र प्रतिदिन लगभग 4.3 टन हरित हाइड्रोजन का उत्पादन करेगा, जिसकी शुद्धता मात्रा के हिसाब से लगभग 99.999 प्रतिशत होगी।

इसमें हरित हाइड्रोजन का उत्पादन करने के लिए सौर ऊर्जा जैसे नवीकरणीय स्रोतों से उत्पादित बिजली का उपयोग किया जाएगा।

गेल ने बयान में कहा कि यह संयंत्र राष्ट्रीय हरित हाइड्रोजन मिशन के अनुरूप है। इस मिशन के तहत 2030 तक देश में 50 लाख टन वार्षिक हरित हाइड्रोजन उत्पादन क्षमता का लक्ष्य रखा है।

भारत अपने कार्बन उत्सर्जन को कम करने के साथ ही अपनी बढ़ती ऊर्जा जरूरतों को पूरा करने के लिए वैकल्पिक ईंधन स्रोत के रूप में हाइड्रोजन पर अधिक ध्यान दे रहा है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

Tags


संबंधित खबरें

IND W vs BAN W, Semi-Final 1 Match Scorecard: सेमीफाइनल मुकाबले में बांग्लादेश को हराकर टीम इंडिया ने नौवीं बार एशिया कप के फाइनल में बनाई अपनी जगह, दीप्ति शर्मा ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

India Women vs Bangladesh Women, Semi-Final 1 Match Scorecard: पहले सेमीफाइनल मुकाबले में टीम इंडिया ने बांग्लादेश के सामने रखा 150 रनों का लक्ष्य, शैफाली वर्मा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

South Africa vs Namibia 2nd ODI Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा दक्षिण अफ्रीका बनाम नामीबिया दूसरा वनडे मुकाबला? यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

South Africa vs Namibia 2nd ODI Match Stats And Preview: दक्षिण अफ्रीका बनाम नामीबिया मुकाबले में कल होगी रोमांचक भिड़ंत, मैच से पहले जानें स्टैट्स और प्रीव्यू