देश की खबरें | 'गदर: एक प्रेम कथा' 15 जून को सिनेमाघरों में पुन: रिलीज होगी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. सनी देओल अभिनीत, 2001 की ब्लॉक बस्टर फिल्म 'गदर: एक प्रेम कथा' 15 जून को दुनिया भर में सिनेमाघरों में पुन: रिलीज होगी।

मुंबई, 11 जनवरी सनी देओल अभिनीत, 2001 की ब्लॉक बस्टर फिल्म 'गदर: एक प्रेम कथा' 15 जून को दुनिया भर में सिनेमाघरों में पुन: रिलीज होगी।

एक अधिकारी ने बताया कि इस फिल्म का बहुप्रतीक्षित सीक्वल 'गदर 2: द कथा कंटीन्यूज़' 11 अगस्त को रिलीज होगा लेकिन इससे ठीक दो महीने पहले, विभाजन पर आधारित ड्रामे 'गदर: एक प्रेम कथा' को फिर से रिलीज़ किया जाएगा। इस फिल्म का निर्देशन अनिल शर्मा ने किया है जिन्होंने जी स्टूडियोज़ द्वारा निर्मित मूल फिल्म को भी निर्देशित किया था।

प्रोडक्शन कंपनी के एक अधिकारी ने बताया कि 'गदर: एक प्रेम कथा' को 15 जून 2001 को रिलीज किया गया था। फिर से इस फिल्म को इसी दिन रिलीज करने का निर्णय इसलिए किया गया ताकि 'गदर 2' के लिए लोगों में उत्सुकता हो।

जी स्टूडियोज़ के अधिकारी के अनुसार, ‘गदर’ के दूसरे भाग की रिलीज से पहले जी स्टूडियोज़ ने, इसके पहले भाग को उसी तरह डिजिटल माध्यम से संरक्षित कर नए प्रारूप में रिलीज करने की योजना बनाई है जैसे 'अवतार' को फिर से रिलीज़ किया गया था। फिल्म 15 जून को पुन: रिलीज की जाएगी।

पीटीआई से बातचीत के दौरान निर्देशक अनिल शर्मा ने कहा कि वह 'गदर' को फिर से सिनेमाघरों में रिलीज किए जाने को लेकर खुश हैं। उन्होंने कहा, ‘‘मुझे खुशी है कि लोग 'गदर' देखने में दिलचस्पी ले रहे हैं। जिस तरह 'अवतार' और 'बाहुबली' को पुन: रिलीज किया गया, उसी तरह 'गदर' भी पुन: रिलीज होगी। हम इसके लिए चीजों की योजना बनाने की प्रक्रिया में हैं।'

'गदर: एक प्रेम कथा' एक सिख युवक तारा सिंह (सन्नी देओल) की कहानी है, जिसे एक पाकिस्तानी मुस्लिम लड़की सकीना (अमीषा पटेल) से प्यार हो जाता है। सीक्वल में, सनी देओल और अमीषा पटेल अपनी अपनी भूमिकाओं को फिर से निभाएंगे।

'गदर' फिल्म और आमिर खान अभिनीत 'लगान' एक ही दिन रिलीज हुई थीं। इसे उस दौर में बॉक्स ऑफिस की सबसे बड़ी लड़ाई कहा गया था। बहरहाल, दोनों ही फिल्में सुपरहिट हुईं और बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई की थीं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs South Africa 4th T20I Match Preview: चौथे टी20 मुकाबले में न्यूजीलैंड को हराकर सीरीज में 2-2 की बराबरी करना चाहेगी दक्षिण अफ्रीका, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

New Zealand vs South Africa 4th T20I Match Live Streaming In India: न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच आज खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे देखें लाइव मैच

New Zealand Women vs South Africa Women, 4th T20I Match Live Score Update: वेलिंगटन में न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच खेला जा रहा है चौथा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

New Zealand Women vs South Africa Women, 4th T20I Match Winner Prediction: चौथे टी20 मुकाबले में जीत से दक्षिण अफ्रीका को हराकर सीरीज पर कब्जा करना चाहेगी न्यूजीलैंड, मुकाबले से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

\