देश की खबरें | 'गदर-2' ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 400 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. (फाइल फोटो के साथ)

(फाइल फोटो के साथ)

मुंबई, 23 अगस्त सनी देओल, अमीशा पटेल और उत्कर्ष शर्मा अभिनीत फिल्म 'गदर 2' ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 400 करोड़ रुपये की कमाई का आकंड़ा पार कर लिया है। फिल्म के निर्माताओं ने बुधवार को यह जानकारी दी।

अनिल शर्मा द्वारा निर्देशित यह फिल्म सनी देओल की 2001 में आई हिट फिल्म 'गदर एक प्रेम कथा' का सीक्वल है। सनी देओल ने एक बार फिर फिल्म में तारा सिंह का किरदार निभाया है। फिल्म 11 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी।

फिल्म निर्माताओं ने एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा, " फिल्म ‘गदर-2’ ने मंगलवार को 12.10 करोड़ रुपये की कमाई की, जिससे घरेलू बॉक्स ऑफिस पर कमाई का कुल आंकड़ा 400.70 करोड़ रुपये हो गया।"

विज्ञप्ति में दावा किया गया, " किसी अन्य भारतीय फिल्म ने रिलीज के दूसरे सप्ताह के दिनों में 10 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई नहीं की है।"

जी स्टूडियो द्वारा निर्मित इस फिल्म में अमीषा पटेल फिर से सकीना के किरदार में हैं और उत्कर्ष शर्मा ने चरणजीत सिंह का किरदार निभाया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs England, T20 World Cup 2026 2nd Semi-Final Match Live Score Update: मुंबई में टीम इंडिया बनाम इंग्लैंड के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs England, T20 World Cup 2026 2nd Semi-Final Live Toss And Scorecard: मुंबई में इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

India vs England, T20 World Cup 2026 2nd Semi-Final Toss Winner Prediction: मुंबई में भारत बनाम इंग्लैंड के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? वानखेड़े स्टेडियम में भारत बनाम इंग्लैंड के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

\