देश की खबरें | जी20 शिखर सम्मेलन:रात्रि भोज के दौरान उपराज्यपाल सक्सेना ने बारिश से जुड़ी आकस्मिक योजना लागू की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की मेजबानी में जी20 नेताओं के लिए आयोजित रात्रिभोज के दौरान वर्षा शुरू हो जाने के चलते दिल्ली के उपराज्यपाल वी.के. सक्सेना ने बारिश से जुड़ी आकस्मिक योजना लागू की। राज निवास के अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी।

नयी दिल्ली, 10 सितंबर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की मेजबानी में जी20 नेताओं के लिए आयोजित रात्रिभोज के दौरान वर्षा शुरू हो जाने के चलते दिल्ली के उपराज्यपाल वी.के. सक्सेना ने बारिश से जुड़ी आकस्मिक योजना लागू की। राज निवास के अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि सक्सेना ने जी20 शिखर सम्मेलन को सफल बनाने के लिए दिल्ली-एनसीआर (राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र) के निवासियों का शुक्रिया अदा किया।

एक अधिकारी ने कहा, ‘‘उपराज्यपाल ने रेखांकित किया कि असुविधाओं के बीच उनके समर्थन, उत्साह और धैर्य के बगैर यह अंतरराष्ट्रीय कार्यक्रम इतनी अच्छी तरह से आयोजित नहीं हो पाता।’’

सक्सेना ने वर्षा के देवता (इंद्र) को भी धन्यवाद दिया, जिन्होंने तापमान गिरा कर और वायु गुणवत्ता सूचकांक बेहतर कर आगंतुक गणमान्य लोगों के यहां ठहरने को कहीं अधिक खास बना दिया।

मूसलाधार बारिश होने की स्थिति से निपटने के लिए कई सरकारी विभागों और एजेंसियों ने आकस्मिक योजनाएं बना रखी थीं।

अधिकारी ने कहा, ‘‘जलभराव के जोखिम वाले कुछ स्थानों पर तुरंत पंप चालू कर दिये गये। रात में 15 मिनट के अंदर जल निकासी कर दी गई। इसी तरह, बारिश और तेज हवा के कारण गिर गये गमले के पौधों को तुरंत बदल दिया गया। साथ ही, नई दिल्ली नगर पालिका परिषद (एनडीएमसी) इलाके में गिरे पेड़ों को तुरंत हटा दिया गया ।’’

उन्होंने कहा कि इसी तरह जाम नोजल के कारण एक फव्वारे ने काम करना बंद दिया, जिसकी मरम्मत करने के लिए अधिकारी तुरंत हरकत में आ गए।

अधिकारी ने कहा, ‘‘प्रेसीडेंट ऑफ भारत (भारत की राष्ट्रपति) की मेजबानी में आयोजित रात्रिभोज के दौरान, बारिश शुरू हो गई और सक्सेना ने इस तरह की अकस्मात स्थिति के लिए एक आकस्मिक योजना लागू कर दी।’’

मुर्मू ने यहां शिखर सम्मेलन के आयोजन स्थल भारत मंडपम में जी20 अतिथियों के लिए शनिवार को रात्रिभोज की मेजबानी की।

इस उद्देश्य के लिए तैनात उपराज्यपाल सचिवालय सहित विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने नियमित अंतराल पर उन्हें समस्याओं और उनका समाधान करने के लिए उठाये गये कदमों से अवगत कराया।

अधिकारी ने बताया कि यह कवायद रातभर जारी रही और इस बारे में ज्यादातर जानकारी सक्सेना को फोन पर दी गई।

सक्सेना ने रविवार सुबह महात्मा गांधी के समाधि स्थल राजघाट पर गणमान्य लोगों के पहुंचने के दौरान भी नजर रखी।

अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन, ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक और संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुतारेस सहित जी20 नेताओं रविवार को राजघाट पर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने राजघाट पर इन नेताओं की अगवानी की।

अधिकारी ने कहा, ‘‘यह सुनिश्चित करने के लिए कि राजघाट का दौरा करने वाले गणमान्य व्यक्तियों को कोई असुविधा नहीं हो, उपराज्यपाल ने सुनिश्चित किया कि बारिश से गीले हुए फर्श को प्रत्येक आगंतुक के पहुंचने के 90 सेकंड के अंतराल के बीच सूखा दिया जाए।’’

इंडिया ट्रेड प्रोमोशन आर्गेनाइजेशन (आईटीपीओ) के अधिकारियों ने सुबह पांच बजे सक्सेना को सूचित किया कि रातभर लगातार हुई बारिश के चलते आईटीपीओ परिसर के द्वार संख्या 5 के पास पार्किंग क्षेत्र में पानी भर गया है। सक्सेना को इसके बाद सुबह छह बजे सूचित किया गया कि जल निकासी के लिए लगाये गये पंप की मदद से पानी निकाल दिया गया है। आईटीपीओ में ही भारत मंडपम निर्मित किया गया है।

उन्होंने बताया कि गणमान्य व्यक्ति जब दूसरे दिन के सत्र के लिए पूर्वाह्न 10 बजे वहां पहुंचना शुरू किया, तब यह क्षेत्र साफ-सुथरा और हरित था। उन्होंने बताया कि इस कार्य के दौरान वहां तैनात अधिकारियों ने वहां की तस्वीरें भी उपराज्यपाल को भेजी।

सक्सेना ने इस आयोजन की तैयारियों से जुड़े कार्यों में शानदार योगदान देने वाले विभिन्न विभागों के हजारों कर्मचारियों का आभार भी जताया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Bengaluru Shocker: कर्नाटक के कोडागु में अमेरिकी महिला पर्यटक के साथ दुष्कर्म, झारखंड के आरोपी समेत होमस्टे मालिक गिरफ्तार

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 33वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस को हराकर तीसरी जीत दर्ज करना चाहेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

SA W vs IND W, 3rd T20I Match Live Score Update: वांडरर्स स्टेडियम में दक्षिण अफ्रीका महिला बनाम भारत महिला के बीच खेला जा रहा है तीसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट