देश की खबरें | जी-20 शिखर सम्मेलन : दिल्ली में प्रमुख आयोजन स्थल प्रगति मैदान की छत पर नहीं होंगे हैलीपैड

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली में सितंबर में होने वाले जी-20 शिखर सम्मेलन के मद्देनजर प्रगति मैदान पुनर्विकास परियोजना के तहत निर्मित किए जा रहे अत्याधुनिक सम्मेलन केन्द्र की छत पर हैलीपैड की सुविधा नहीं होगी।

नयी दिल्ली, सात जून दिल्ली में सितंबर में होने वाले जी-20 शिखर सम्मेलन के मद्देनजर प्रगति मैदान पुनर्विकास परियोजना के तहत निर्मित किए जा रहे अत्याधुनिक सम्मेलन केन्द्र की छत पर हैलीपैड की सुविधा नहीं होगी।

यह केन्द्र जी-20 शिखर सम्मेलन का प्रमुख आयोजन स्थल है और पहले ऐसी योजना थी कि इसकी छत पर हैलीपैड की सुविधा भी होगी।

दिल्ली शहरी कला आयोग (डीयूएसी) की 24 मई को आयोजित बैठकों के कार्यवाही ब्योरे के अनुसार अब हैलीपैड के स्थान पर ऐसा ढांचा बनाया जाएगा जो भविष्य में सौर पैनलों के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है।

डीयूएसी ने कहा, ‘‘ आयोग ने 14 जून, 2017 को आयोजित अपनी बैठक में एकीकृत प्रदर्शनी सह सम्मेलन केंद्र (आईईसीसी) के पुनर्विकास के संबंध में रूपरेखा और भवन योजना प्रस्ताव को मंजूरी दे दी।’’

डीयूएसी की स्थापना 1973 में संसद के एक अधिनियम द्वारा भारत सरकार और स्थानीय निकायों को दिल्ली के भीतर शहरी तथा पर्यावरणीय डिजाइन की सौंदर्य गुणवत्ता के संरक्षण, विकास और रखरखाव पर सलाह देने के लिए की गई थी।

प्रगति मैदान पुनर्विकास परियोजना के हिस्से के रूप में, आईईसीसी को अत्याधुनिक परिसर के रूप में बनाया जा रहा है, और इसके कुछ ब्लॉक पहले ही खोले जा चुके हैं।

अंतरराष्ट्रीय संग्रहालय एक्सपो, 18-20 मई के दौरान आईईसीसी में आयोजित किया गया था, जिसका उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा किया गया था।

दिल्ली में नौ से दस सितंबर के बीच जी-20 शिखर सम्मेलन का आयोजन होगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

KKR vs SRH, IPL 2026 6th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Poonam Pandey Pregnancy News: पूनम पांडे की प्रेग्नेंसी सही या बनाया अप्रैल फूल, वीडियो शेयर कर बताया सच

MS vs HYDK, PSL 2026 8th Match Live Score Update: गद्दाफी स्टेडियम में मुल्तान सुल्तांस बनाम हैदराबाद किंग्समेन के बीच खेला जा रहा है पांचवां मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

LSG vs DC, TATA IPL 2026 5th Match Live Score Update: इकाना स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला जा रहा है पांचवां मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट