देश की खबरें | पाकिस्तान की गोलाबारी में शहीद जवान की नागपुर में पूरे राजकीय सम्मान के साथ हुई अंत्येष्टि

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. जम्मू-कश्मीर में पिछले हफ्ते पाकिस्तानी सैनिकों की गोलेबारी में शहीद हुए सेना के जवान भूषण रमेशराव सतई की अंत्येष्टि सोमवार को महाराष्ट्र के नागपुर जिले में उनके गृह स्थल पर पूरे राजकीय सम्मान के साथ की गई।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नागपुर, 16 नवंबर जम्मू-कश्मीर में पिछले हफ्ते पाकिस्तानी सैनिकों की गोलेबारी में शहीद हुए सेना के जवान भूषण रमेशराव सतई की अंत्येष्टि सोमवार को महाराष्ट्र के नागपुर जिले में उनके गृह स्थल पर पूरे राजकीय सम्मान के साथ की गई।

जिले के सूचना अधिकारी ने एक विज्ञप्ति में बताया कि जिले में कतोल कस्बे के रहने वाले सतई (28) मराठा लाइट इन्फेंटरी में नायक पद पर तैनात थे। उनकी पार्थिव देह रविवार शाम नागपुर लाई गई। पार्थिव शरीर को शहर की सेना छावनी में रखा गया था।

यह भी पढ़े | उद्धव ठाकरे- आदित्य ठाकरे के खिलाफ टिप्‍पणी करने वाले समीत ठक्कर को मिली जमानत.

सोमवार सुबह महाराष्ट्र के गृह मंत्री अनिल देशमुख, ऊर्जा मंत्री नितिन राउत ने सैनिक की पार्थिव देह पर पुष्पगुच्छ अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

सतई को सेना के वरिष्ठ अधिकारियों, जन प्रतिनिधियों और नागपुर प्रशासन के अधिकारियों ने भी श्रद्धांजलि दी।

यह भी पढ़े | Red Light On, Gaadi Off: दिल्लीवासियों को प्रदुषण से मिलेगी निजात, आप सरकार ने लॉन्च किया ‘रेड लाइट ऑन, गाड़ी ऑफ’ अभियान का दूसरा चरण.

बाद में सतई के पार्थिव शरीर को कतोल ले जाया गया जहां सैकड़ों लोग उनकी अंत्येष्टि में शामिल हुए।

देशमुख ने संवाददाताओं को बताया कि महाराष्ट्र के दो जवान सतई और ऋषिकेश जोंधले पाकिस्तान की गोलाबारी में शहीद हुए हैं। उन्होंने महाराष्ट्र सरकार की ओर से दोनों जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित की।

सतई के पिता श्रमिक हैं। सतई 2011 में सेना में भर्ती हुए थे।

उल्लेखनीय है कि शुक्रवार को जम्मू-कश्मीर के गुरेज और उरी सेक्टरों में नियंत्रण रेखा से लगे क्षेत्रों में पाकिस्तानी सैनिकों की गोलीबारी में सुरक्षा बलों के पांच कर्मी और छह आम नागरिकों की मौत हुई थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now