देश की खबरें | जम्मू कश्मीर में शिक्षिका रजनी बाला का अंतिम संस्कार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. जम्मू कश्मीर के कुलगाम जिले में एक सरकारी स्कूल की शिक्षिका रजनी बाला का बुधवार को यहां अंतिम संस्कार कर दिया गया जिनकी आतंकवादियों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी।

सांबा, एक जून जम्मू कश्मीर के कुलगाम जिले में एक सरकारी स्कूल की शिक्षिका रजनी बाला का बुधवार को यहां अंतिम संस्कार कर दिया गया जिनकी आतंकवादियों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी।

रजनी बाला के पति राजकुमार ने उन्हें मुखाग्नि दी। लोगों ने ‘‘रजनी बाला अमर रहे, अमर रहे’’ के नारे लगाते हुए उन्हें अश्रुपूर्ण विदाई दी।

नानके चक गांव में स्थित उनके घर पर रजनी बाला के माता-पिता और ससुराल वाले गमगीन थे।

गोपालपुरा के एक सरकारी स्कूल में तैनात रजनी बाला को मंगलवार को आतंकियों ने सिर में गोली मार दी थी। पुलिस के मुताबिक, उन्होंने उपचार के दौरान अस्पताल में दम तोड़ दिया।

एक सरकारी स्कूल शिक्षक राजकुमार ने कहा कि घाटी में हिंदुओं की चुन-चुनकर की जा रही हत्याओं के मद्देनजर, उन्होंने और उनकी पत्नी ने प्रशासन से कई बार अनुरोध किया था कि उन्हें सुरक्षित क्षेत्र में स्थानांतरित कर दिया जाए।

उन्होंने बताया कि उनके और उनकी पत्नी के तबादले के आदेश सोमवार रात को आए थे। उन्होंने बताया कि मंगलवार को गोपालपुरा के स्कूल में बाला का आखिरी दिन था।

कुमार ने आरोप लगाया, ‘‘मैंने कुलगाम के मुख्य शिक्षा अधिकारी को एक आवेदन दिया था। हमने उनसे कहा था कि यह स्कूल मेरी पत्नी के लिए सुरक्षित नहीं है लेकिन उन्होंने कुछ नहीं किया।’’

उन्होंने कहा, उन्होंने और उनकी पत्नी ने सोमवार को श्रीनगर में स्कूली शिक्षा निदेशक से मुलाकात की थी।

कुमार ने कहा, "हमने उनसे हम दोनों को एक ही स्कूल में तैनात करने का अनुरोध किया था। हम दोनों को सोमवार रात उस स्कूल में स्थानांतरित कर दिया गया था।’’

उन्होंने संवाददाताओं से कहा, "अगर प्रशासन ने उन्हें पहले सुरक्षित स्थान पर स्थानांतरित कर दिया होता, तो वह आज जीवित होती। स्थानांतरण आदेश के एक दिन बाद ही उन्हें आतंकवादियों ने मार दिया।"

उन्होंने कहा कि वह अपनी पत्नी को उसके स्कूल छोड़ने के गए थे और कुछ मिनट बाद ही उन्हें गोली मार दी गई।

ग्रामीणों ने मांग की कि नानके चक में एक स्कूल का नाम बाला के नाम पर रखा जाए।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच आज खेला जाएगा तीसरा टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

West Indies Women vs Australia Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Prediction: तीसरे मुकाबले को जीतकर सीरीज में क्लीन स्वीप करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

\