जरुरी जानकारी | एफएसआईबी ने एसबीआई के चेयरमैन पद के लिए सी एस शेट्टी की सिफारिश की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. वित्तीय सेवा संस्थान ब्यूरो (एफएसआईबी) ने शनिवार को भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) के चेयरमैन पद के लिए बैंक के वरिष्ठतम प्रबंध निदेशक सी एस शेट्टी के नाम की सिफारिश की है।

नयी दिल्ली, 29 जून वित्तीय सेवा संस्थान ब्यूरो (एफएसआईबी) ने शनिवार को भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) के चेयरमैन पद के लिए बैंक के वरिष्ठतम प्रबंध निदेशक सी एस शेट्टी के नाम की सिफारिश की है।

शेट्टी वर्तमान में एसबीआई के प्रबंध निदेशक हैं तथा अंतरराष्ट्रीय बैंकिंग, वैश्विक बाजार और प्रौद्योगिकी विभागों का कार्यभार संभालते हैं।

वह दिनेश कुमार खारा का स्थान लेंगे, जो 28 अगस्त को सेवानिवृत्त हो जाएंगे। खारा की आयु 28 अगस्त को 63 वर्ष हो जाएगी, जो एसबीआई के चेयरमैन पद के लिए ऊपरी आयु सीमा है।

सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों और वित्तीय संस्थानों के निदेशकों की तलाश करने वाली संस्था एफएसआईबी ने इस पद के लिए 29 जून, 2024 को तीन उम्मीदवारों का साक्षात्कार लिया।

एफएसआईबी ने बयान में कहा, “प्रदर्शन, समग्र अनुभव और मौजूदा मापदंडों को ध्यान में रखते हुए ब्यूरो एसबीआई के चेयरमैन पद के लिए चल्ला श्रीनिवासुलु शेट्टी की सिफारिश करता है।”

परंपरा के अनुसार, चेयरमैन की नियुक्ति एसबीआई के मौजूदा प्रबंध निदेशकों में से की जाती है। एफएसआईबी मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति (एसीसी) को नाम की सिफारिश करेगा जो इस संबंध में अंतिम निर्णय लेगी। एसीसी के अध्यक्ष प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी हैं।

एफएसआईबी के अध्यक्ष कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग (डीओपीटी) के पूर्व सचिव भानु प्रताप शर्मा हैं।

ब्यूरो के सदस्यों में वित्तीय सेवा सचिव, सार्वजनिक उद्यम विभाग के सचिव और भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के डिप्टी गवर्नर शामिल हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Live Score Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जा रहा हैं दूसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match T20I Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच आज खेला जाएगा पहला टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Prediction: अहम मुकाबले में जीत के साथ शुरुआत करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

\