खेल की खबरें | राष्ट्रपति से लेकर आम नागरिकों ने किया इटली के फुटबॉल चैंपियनों का जोरदार स्वागत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. इटली ने रविवार को फाइनल में इंग्लैंड को पेनल्टी शूटआउट में 3-2 से हराकर 53 साल के बाद यूरोपीय चैंपियनशिप का खिताब जीता। इटली के खिलाड़ी जब ट्राफी के साथ स्वदेश लौटे तो उनका जोरदार स्वागत किया गया।

इटली ने रविवार को फाइनल में इंग्लैंड को पेनल्टी शूटआउट में 3-2 से हराकर 53 साल के बाद यूरोपीय चैंपियनशिप का खिताब जीता। इटली के खिलाड़ी जब ट्राफी के साथ स्वदेश लौटे तो उनका जोरदार स्वागत किया गया।

टीम ने भी रोम की सड़कों पर खुली बस में अपने प्रशंसकों का अभिवादन स्वीकार किया जो हजारों की संख्या में सड़कों के किनारों पर अपने चैंपियनों की एक झलक पाने के लिये लालयित थे।

टीम के लियोनार्डो द विन्सी हवाई अड्डे पर पहुंचने के साथ ही जश्न शुरू हो गया था। कप्तान जियोर्जियो चिलेनी ने हवा में हाथ लहराया तो कोच राबर्टो मेनसिनी ने ट्राफी को ऊपर उठाया।

इटली के राष्ट्रपति सर्जियो माटरेला अपनी टीम का हौसला बढ़ाने के लिये रविवार को वेम्बले स्टेडियम में मौजूद थे। इसके बाद वह तुरंत ही स्वदेश वापस लौटे और उन्होंने राष्ट्रपति भवन में टीम का स्वागत किया।

राष्ट्रपति ने कहा, ‘‘मैं (फुटबॉल) विशेषज्ञ नहीं हूं, लेकिन मुझे लगता है कि पेनल्टी शूटआउट के दौरान जो कुछ भी हुआ उसे देखते हुए आप जीत के हकदार थे। ’’

इस पर कोच मेनसिनी ने कहा, ‘‘मैं आपका नंबर एक प्रशंसक होने के लिये आभार व्यक्त करता हूं। हमने देखा कि आप कितने खुश थे और इससे हमें बहुत खुशी मिली। ’’

कप्तान चिलेनी ने कहा, ‘‘यह पूरी टीम की सफलता है जिसने मुश्किल दौर में भी जज्बा बनाये रखा। ’’

माटरेला ने एक अन्य मेहमान टेनिस खिलाड़ी मैटियो बेरेटिनी की भी प्रशंसा की जो रविवार को विंबलडन फाइनल में नोवाक जोकोविच से हार गये थे। इस टेनिस स्टार ने राष्ट्रपति को एक रैकेट दिया। वह बाद में फुटबॉल खिलाड़ियों के साथ खुली बस में भी गये।

एपी

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India TV के चेयरमैन रजत शर्मा की बेटी दिशा ने मुंबई में सुदर्शन एमजे से रचाई शादी, PM मोदी, शाहरुख, सलमान समेत कई बड़े चेहरे हुए शामिल; देखें वीडियो

SRH vs LSG, IPL 2026 10th Match T20 Stats In IPL: आईपीएल इतिहास में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं सनराइजर्स हैदराबाद बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आकंड़ें

RCB vs CSK, IPL 2026 11th Match Pitch Report: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बल्लेबाजों का चलेगा बल्ला या चेन्नई सुपरकिंग्स के गेंदबाज मचाएंगे कहर? रोमांचक मुकाबले से पहले यहां जानें पिच रिपोर्ट

Nitish Kumar: बिहार के बाद नीतीश कुमार का दिल्ली होगा अब नया ठिकाना, CM पद से इस्तीफे के बाद 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सदस्यता की शपथ