खेल की खबरें | नेपाल के खिलाफ मैत्री मैचों से ओलंपिक क्वालीफायर्स की तैयारी अच्छी होगी: डेनेरबी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. भारतीय महिला फुटबॉल टीम के मुख्य कोच थॉमस डेनेरबी चाहते हैं कि उनके खिलाड़ी यहां नेपाल के खिलाफ 15 और 18 फरवरी को होने वाले दो अंतरराष्ट्रीय मैत्री मैचों को ओलंपिक क्वालीफायर की तैयारी के मौके के रूप में लें।

चेन्नई, 14 फरवरी भारतीय महिला फुटबॉल टीम के मुख्य कोच थॉमस डेनेरबी चाहते हैं कि उनके खिलाड़ी यहां नेपाल के खिलाफ 15 और 18 फरवरी को होने वाले दो अंतरराष्ट्रीय मैत्री मैचों को ओलंपिक क्वालीफायर की तैयारी के मौके के रूप में लें।

ये मैत्री मैच जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में खेले जाएंगे और इन मुकाबलों में भारतीय टीम जीत की दावेदार होगी। नेपाल ने हालांकि हाल के दिनों में अच्छा प्रदर्शन किया है।

डेनेरबी ने मंगलवार को कहा, ‘‘ फिलहाल हम नतीजे नहीं देख रहे हैं। हमारा मुख्य उद्देश्य ओलंपिक क्वालीफायर के लिए टीम तैयार करना है और ये मैच (नेपाल के खिलाफ दोस्ताना) उसी प्रक्रिया का हिस्सा हैं।’’

नेपाल ने काठमांडू में 2022 सैफ महिला चैंपियनशिप के सेमीफाइनल में भारत को 1-0 से हराया था। उसकी अंडर-20 टीम ने भी ढाका में सैफ अंडर-20 चैम्पियनशिप में भारत को 3-1 से शिकस्त दी थी।

अप्रैल में खेले जाने वाले एएफसी महिला ओलंपिक क्वालीफायर के पहले दौर में भारत को ग्रुप जी में तुर्कमेनिस्तान और किर्गिज गणराज्य के साथ रखा गया है।

डेनेरबी ने कहा, ‘‘नेपाल निश्चित रूप से एक अच्छी टीम है और यह हमारी खिलाड़ियों के लिए अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल की गति में वापस आने का एक अच्छा अवसर होगा।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Akshaya Tritiya Gold Auction: अक्षय तृतीया के मौके पर सिद्धिविनायक मंदिर में सोने की नीलामी, भक्तों को बप्पा के आभूषण खरीदने का मौका

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 26वें मुकाबले में जीत की लय बरकरार रखना चाहेगी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, दिल्ली कैपिटल्स करना चाहेगी वापसी, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Live Streaming: आज सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच खेला जाएगा हाईवोल्टेज मुकाबला, यहां जानें कब, कहां और कैसे उठाए लाइव मैच का लुफ्त

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Key Players To Watch Out: आज रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच होगा हाईवोल्टेज मुकाबला, इन स्टार खिलाड़ियों पर रहेंगी सबकी निगाहें