देश की खबरें | अरब सागर में 1982 से 2019 के बीच चक्रवातों की आवृत्ति 52 प्रतिशत बढ़ी है : अध्ययन

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. अरब सागर में 1982 से 2019 के बीच चक्रवातों की आवृत्ति 52 प्रतिशत और उसके पिछले दो दशकों के मुकाबले बहुत गंभीर चक्रवातों की आवृत्ति 150 प्रतिशत बढ़ी है। एक हालिया अध्ययन में यह कहा गया है।

नयी दिल्ली, 17 जुलाई अरब सागर में 1982 से 2019 के बीच चक्रवातों की आवृत्ति 52 प्रतिशत और उसके पिछले दो दशकों के मुकाबले बहुत गंभीर चक्रवातों की आवृत्ति 150 प्रतिशत बढ़ी है। एक हालिया अध्ययन में यह कहा गया है।

वहीं, बंगाल की खाड़ी में इसी अवधि में आने वाले चक्रवातों की आवृत्ति में कुछ कमी आयी है।

अध्ययन के सह-लेखक एम. के. रॉक्सी ने कहा कि अरब सागर में चक्रवात की घटनाओं में वृद्धि काफी हद तक समुद्र के बढ़ते तापमान और जलवायु परिवर्तन के कारण बढ़ रहे उसम के कारण है।

उन्होंने कहा, ‘‘अरब सागर में चक्रवातों की संख्या में 52 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। वहीं, बहुत गंभीर चक्रवातों की संख्या में 150 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी हुई है। वहीं, 1982 से 2019 के बीच बंगाल की खाड़ी में चक्रवातों की संख्या में आठ प्रतिशत की कमी आयी है।’’

यह अध्ययन मेघा देशपांडे, विनीत कुमार सिंह, मानो क्रांति गांधी, एम. के. रॉक्सी, आर. एमैनुएल और उमेश कुमार ने की है।

रॉक्सी ने बताया कि पिछले दो दशकों में अरब सागर में चक्रवातों की अवधि में 80 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। बेहद गंभीर चक्रवातों की अवधि में 260 प्रतिशत की वृद्धि हुई है।

लेकिन, बंगाल की खाड़ी में चक्रवातों की अवधि में कोई खास बदलाव नहीं हुआ है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match T20I Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच आज खेला जाएगा पहला टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Prediction: अहम मुकाबले में जीत के साथ शुरुआत करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

New Zealand Women vs South Africa Women, 4th T20I Match Preview: कल न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

\