खेल की खबरें | फ्रेंच ओपन: मिसोलिच पर आसान जीत के साथ जोकोविच फ्रेंच ओपन के चौथे दौर में

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. रिकॉर्ड 24 ग्रैंड स्लैम जीतने वाले जोकोविच लगातार 16वीं बार फ्रेंच ओपन के चौथे दौर में पहुंचे हैं।

रिकॉर्ड 24 ग्रैंड स्लैम जीतने वाले जोकोविच लगातार 16वीं बार फ्रेंच ओपन के चौथे दौर में पहुंचे हैं।

यह मुकाबला  कोर्ट फिलिप-चैटियर में खेला जा रहा था जो पेरिस सेंट जर्मेन के घरेलू स्टेडियम स्टेडियम से कुछ ही दूरी पर है। पीएसजी के स्टेडियम से लगातार पटाखों की आवाजें आ रही थीं।

फ्रांस के इस क्लब ने जर्मनी के म्यूनिख में इटली के इंटर मिलान को 5-0 से हराकर यूरोपीय क्लबों की शीर्ष फुटबॉल प्रतियोगिता में अपनी पहली चैंपियनशिप जीती।

जोकोविच इस फुटबॉल मैच को टेलीविजन पर देखने के लिए अपना मुकाबला इस समय नहीं खेलना चाहते थे।  

उन्होंने एकतरफा जीत के बाद कहा, ‘‘यह दिलचस्प था। यहां स्टेडियम में दर्शक भी फुटबॉल मैच पर नजर रखे रहे। मैं सुन सकता था कि उन्होंने कब गोल किया। वे कई बार जश्न मना रहे थे।’’

उन्होने कहा, ‘‘मैं सोच रहा था, वाह, पेरिस ने बहुत सारे गोल किये। क्या हो रहा है? । अब मैंने सुना कि यह 5-0 है। ईमानदारी से कहूं तो यह काफी शानदार परिणाम है।’’

जोकोविच ग्रैंड स्लैम टूर्नामेंट में 153 वें नंबर के मिसोलिच जैसे कम रैंक वाले किसी भी खिलाड़ी से कभी नहीं हारे हैं। उन्होंने इस मैच में पूरा दबदबा बनाये रखा।

मिासोलिच के दूसरे सर्विस पर हालांकि जोकोविच सात ब्रेक प्वाइंट हासिल करने के बावजूद एक को भी भुनाने में विफल रहे।

इस 38 साल के खिलाड़ी ने अपने से 15 साल छोटे खिलाड़ी के खिलाफ 33 विनर्स की तुलना में सिर्फ 14 गलतियां कीं।

जोकोविच के सामने अंतिम 16 में कैम नौरी होंगे। नौरी के खिलाफ जोकोविच का रिकॉर्ड 5-0 का है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Live Score Update: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Live Toss And Scorecard: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के कप्तान रजत पाटीदार ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

राजनीति में महिलाओं की सुरक्षा: पप्पू यादव के बयानों ने छेड़ी जरूरी राष्ट्रीय चर्चा