देश की खबरें | नोएडा में किराये के घर में मृत मिला फ्रांसीसी नागरिक
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. फ्रांस का एक नागरिक उत्तर प्रदेश के नोएडा में अपने किराए के घर में मृत मिला।
नोएडा, चार मई फ्रांस का एक नागरिक उत्तर प्रदेश के नोएडा में अपने किराए के घर में मृत मिला।
पुलिस के एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को बताया कि एक बेकरी में ‘हेड शेफ’ के तौर पर काम करने वाले फ्रांसीसी नागरिक (66) का शव बुधवार रात मकान मालिक को मिला।
पुलिस ने मुताबिक, मकान मालिक ने बताया कि विदेशी नागरिक 24 घंटे से ज्यादा वक्त से घर से नहीं निकला था।
अधिकारी ने बताया, “ मृतक की पहचान पियरे बर्नार्ड नवनेन के रूप में हुई है। वह पिछले साल अक्टूबर से सेक्टर 2 की एक बेकरी में काम कर रहा था।”
अधिकारी के अनुसार, वह अक्टूबर से सेक्टर 52 में किराये के एक मकान में रह रहा था। उन्होंने बताया कि एक फोरेंसिक टीम ने मौके का दौरा किया।
इस प्रकरण के बारे में नयी दिल्ली स्थित फ्रांसीसी दूतावास को सूचित कर दिया गया है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)