देश की खबरें | बिहार चुनावों को ध्यान में रखते हुए मुफ्त राशन योजना की अवधि बठायी गई: थोराट

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र कांग्रेस के अध्यक्ष बालासाहेब थोराट ने मंगलवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना(पीएमजीकेएवाई) का विस्तार बिहार चुनावों को ध्यान में रखकर किया गया है।

मुंबई, 30 जून महाराष्ट्र कांग्रेस के अध्यक्ष बालासाहेब थोराट ने मंगलवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना(पीएमजीकेएवाई) का विस्तार बिहार चुनावों को ध्यान में रखकर किया गया है।

राज्य के राजस्व मंत्री थोराट ने प्रधानमंत्री के संदेश में लद्दाख में चीन के साथ हुई हिंसक झड़प के बारे में कुछ ना कहे जाने पर भी सवाल उठाए।

यह भी पढ़े | कोरोना के मुंबई में 903 नए मरीज पाए गए, 36 की मौत: 30 जून 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

कांग्रेस नेता ने कहा, “ प्रधानमंत्री का भाषण निराशाजनक था...उन्होंने गरीबों के हित के लिए कुछ नहीं किया और ना ही चीन को लेकर कोई बयान दिया।”

थोराट ने कहा,‘‘कोरोना वायरस महामारी फैलने के बाद गरीबों को पांच किलोग्राम खाद्यान्न उपलब्ध कराने के लिए मुफ्त खाद्यान्न योजना शुरू की गई थी। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने मांग की थी कि इस योजना को सितंबर तक बढ़ा दिया जाए। मौजूदा योजना में विस्तार के लिए प्रशासनिक निर्णय के अलावा और राष्ट्रीय संदेश में इसकी घोषणा करने की कोई जरूरत नहीं थी ।”

यह भी पढ़े | कोरोना वायरस के दिल्ली में 2199 नए मरीज पाए गए, 62 की मौत.

उन्होंने कहा, ‘‘लेकिन उन्होंने नवंबर में होने वाले बिहार चुनावों को ध्यान में रखते हुए योजना के विस्तार की घोषणा की। गरीबों को भोजन के अलावा भी अन्य जरूरतें हैं। पांच किलो चावल, गेहूं और चना दाल एक मामूली मदद है। यह एक महीने तक भी नहीं चलेगा।’’

थोराट ने मांग की कि हर महीने गरीबों के बैंक खातों में 7,500 रुपये नकद जमा किए जाएं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

T20 World Cup 2026 Semi Final Schedule: वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में भारत, 5 मार्च को वानखेड़े में इंग्लैंड से भिड़ंत; यहां देखें पूरा शेड्यूल

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें IND बनाम WI मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Match Video Highlights: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 185 रनों से रौंदा, सीरीज में 3-0 से किया क्लीन स्वीप; यहां देखें AUS W बनाम IND W मैच का वीडियो हाइलाइट्स

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: कोलकाता में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 196 रनों का टारगेट, रोवमैन पॉवेल और जेसन होल्डर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\