देश की खबरें | जयपुर में बाबा रामदेव सहित पांच के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पतंजलि आयुर्वेद द्वारा कोरोना वायरस संक्रमण की आयुर्वेदिक दवा पेश करने के मामले में दर्ज शिकायत के आधार पर योग गुरू बाबा रामदेव सहित पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

जयपुर, 27 जून पतंजलि आयुर्वेद द्वारा कोरोना वायरस संक्रमण की आयुर्वेदिक दवा पेश करने के मामले में दर्ज शिकायत के आधार पर योग गुरू बाबा रामदेव सहित पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस उपायुक्त अशोक गुप्ता ने शनिवार को यह जानकारी दी। उन्होंने कहा, ‘'हमें कई शिकायतें मिली थीं, जिसके बाद धोखाधड़ी का एक मामला ज्योतिनगर थाने में दर्ज किया गया है। यह मामला एक वकील द्वारा बाबा रामदेव व चार अन्य के खिलाफ दी गयी शिकायत के आधार पर दर्ज किया गया है।'’

यह भी पढ़े | हरियाणा: रोहतक में 2.4 तीव्रता का भूकंप आया : 27 जून 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

मामले के अन्य आरोपियों में आचार्य बालकृष्ण, निम्स जयपुर के निदेशक बी एस तोमर, उनके पुत्र अनुराग सिंह तोमर व वरिष्ठ वैज्ञानिक अनुराग वार्ष्णेय शामिल हैं।

इनके खिलाफ धारा 420 तथा दवा व जादुई उपचार कानून की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। शिकायत बलराम जाखड़ ने दी थी।

यह भी पढ़े | COVID-19 Lockdown Extension: बढ़ते कोरोना संकट के बीच इन राज्यों ने बढ़ाया लॉकडाउन, यहां देखें पूरी लिस्ट.

अधिकारी ने कहा कि कंपनी की कथित दवा को आयुष मंत्रालय की मंजूरी नहीं है, इसलिए यह मामला दर्ज किया गया है।

उल्लेखनीय है कि राजस्थान के चिकित्सा विभाग ने कोरोना वायरस संक्रमण के उपचार के लिये पंतजलि आयुर्वेद द्वारा बनाई गई दवा के 'क्लीनिकल ट्रायल' करने को लेकर शुक्रवार को निम्स हास्पीटल को नोटिस जारी किया और स्पष्टीकरण मांगा था। बाबा रामदेव की कंपनी पतंजलि आयुर्वेद ने 'कोरोनिल’ दवा पेश करते हुए मंगलवार को दावा किया था कि उसने कोरोना वायरस संक्रमण का इलाज ढूंढ लिया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\