विदेश की खबरें | फ्रांस : चाकू से हमला करने वाले संदिग्ध के खिलाफ हत्या के प्रयास का आरोप तय

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. इस बर्बर हमले का 31-वर्षीय संदिग्ध व्यक्ति सीरियाई राजनीतिक शरणार्थी और स्वीडन का स्थायी निवासी है। उसका नाम जारी नहीं किया गया है।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

इस बर्बर हमले का 31-वर्षीय संदिग्ध व्यक्ति सीरियाई राजनीतिक शरणार्थी और स्वीडन का स्थायी निवासी है। उसका नाम जारी नहीं किया गया है।

मुख्य अभियोजक, लाइन बोननेट-मैथिस ने कहा कि आरोपी को शनिवार को एनेसी शहर में न्यायाधीशों के सामने पेश किया गया और आरोप तय किये गये। उसे आगे की जांच के लिए हिरासत में रखा गया है।

उन्होंने बताया कि आरोपी की तीन साल की बेटी भी है और उसकी पत्नी स्वीडन में रह रही है।

महिला अभियोजक का कहना है कि हमले के शिकार पीड़ितों की जान को अब खतरा नहीं है। हमले में घायल 22 महीने से तीन साल की उम्र तक के बच्चे अब भी अस्पताल में जिंदगी की जंग लड़ रहे हैं।

ये छह पीड़ित चार अलग-अलग देशों- फ्रांस, ब्रिटेन, नीदरलैंड और पुर्तगाल के हैं।

अभियोजक ने कहा कि संदिग्ध ने जांचकर्ताओं से बात करने से इनकार कर दिया, इसके बाद उसकी जांच एक मनोचिकित्सक और अन्य चिकित्सकों द्वारा की गई, जिसने उसे (संदिग्ध को) आरोपों का सामना करने के लिए पूरी तरह से स्वस्थ पाया है।

उन्होंने कहा कि खेल के मैदान में और उसके आसपास बृहस्पतिवार को हुए बर्बर हमले के पीछे की मंशा स्पष्ट नहीं हो पाई है।

अभियोजक ने कहा कि यह आतंकवाद से संबंधित प्रतीत नहीं होता है।

अभियोजक के अनुसार, प्रत्यक्षदर्शियों ने कहा कि उन्होंने हमलावर को हमले के दौरान अपनी बेटी, अपनी पत्नी और ईसा मसीह का नाम लेते सुना।

उन्होंने कहा कि हमले के वक्त हमलावर ने ईसाई धर्म से जुड़ा महत्वपूर्ण ‘क्रॉस’ पहना था और इस धर्म से जुड़ी दो तस्वीरें रखी थीं।

फ्रांसीसी राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने शुक्रवार को पीड़ितों और उनके परिवारों से मुलाकात की थी।

गंभीर रूप से घायल एक वयस्क का इलाज एनेसी में चल रहा है। पुर्तगाल के विदेश मंत्रालय ने पीड़ित व्यक्ति को पुर्तगाली नागरिक बताया है और कहा है कि वह अब ‘खतरे से बाहर’ है।

मंत्रालय ने कहा है कि वह व्यक्ति हमलावर को पुलिस की गिरफ्त से भागने से रोकने के प्रयास में घायल हुआ था। दूसरे घायल वयस्क को अस्पताल से छुट्टी मिल गयी है, हालांकि उसकी बायीं कोहनी में पट्टी बंधी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now