विदेश की खबरें | फ्रांस ने अफगानिस्तान में निकासी अभियान समाप्त किया
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. विदेश मंत्री ज्यां इव ली द्रिआं और रक्षा मंत्री फ्लोरेंस पार्ले ने घोषणा की कि निकासी अभियान में अफगानिस्तान से करीब तीन हजार लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया।
विदेश मंत्री ज्यां इव ली द्रिआं और रक्षा मंत्री फ्लोरेंस पार्ले ने घोषणा की कि निकासी अभियान में अफगानिस्तान से करीब तीन हजार लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया।
एक बयान में कहा गया, ‘‘काबुल में फ्रांसीसी दूतावास का दल फ्रांस लौटने से पहले अबु धाबी पहुंच गया है।’’ इसमें कहा गया कि राजदूत डेविड मार्तिनों भी शीघ्र देश पहुंचने वाले हैं। फ्रांस ने अबु धाबी में एक अस्थाई केन्द्र (ट्रांजिट प्वाइंट) बनाया है, पेरिस जाने वाले विमानों को पहले वहां उतारा जाता है।
राष्ट्रपति एमैनुअल मैक्रों ने बृहस्पतिवार को कहा था कि राजदूत और अन्य कर्मचारी अगले कुछ दिनों में काबुल छोड देंगे और वह उड़ान काबुल से फ्रांस की अंतिम उड़ानों में से एक होगी।
उन्होंने कहा कि राजदूत की नियुक्ति यथावत रहेगी लेकिन सुरक्षा कारणों से वह पेरिस से ही सेवाएं देंगे।
मंत्रियों की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि फ्रांस खतरे का सामना कर रहे अफगानिस्तान के लोगों को आश्रय देने का काम ‘‘31 अगस्त के बाद भी जारी रखेगा। हम तालिबानी अधिकारियों के साथ अपने उन प्रयासों को जारी रख रहे हैं कि वे 31 अगस्त के बाद देश छोड़ने की इच्छा रखने वाले लोगों की निकासी में बाधा नहीं बनेंगे।’’
एपी शोभना गोला वैभव
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)