CUET UG 2022: सीयूईटी का चौथा चरण आरंभ, 3.6 लाख परीक्षार्थियों के शामिल होने की संभावना

केंद्रीय विश्वविद्यालय प्रवेश परीक्षा (सीयूईटी)-स्नातक का चौथा चरण बुधवार से शुरू हो गया और इसमें करीब 3.6 लाख परीक्षार्थियों के शामिल होने की संभावना है. सभी केंद्रीय विश्वविद्यालयों में स्नातक पाठ्यक्रम में दाखिले के लिए सीयूईटी का आयोजन किया जा रहा है.

प्रतिकात्मक तस्वीर (Photo Credits: Twitter)

नयी दिल्ली, 17 अगस्त : केंद्रीय विश्वविद्यालय प्रवेश परीक्षा (सीयूईटी)-स्नातक का चौथा चरण बुधवार से शुरू हो गया और इसमें करीब 3.6 लाख परीक्षार्थियों के शामिल होने की संभावना है. सभी केंद्रीय विश्वविद्यालयों में स्नातक पाठ्यक्रम में दाखिले के लिए सीयूईटी का आयोजन किया जा रहा है. अधिकारियों ने बताया कि 11,000 अतिरिक्त परीक्षार्थियों को 17 से 20 अगस्त को चौथे चरण की परीक्षा में बैठना था, लेकिन उनके लिए परीक्षा को 30 अगस्त के लिये टाल दिया गया है ताकि परीक्षा केंद्र उनकी पसंद के शहर में समायोजित किए जा सकें.

प्रारंभिक योजना के अनुसार, सीयूईटी-यूजी के सभी चरणों की परीक्षा 20 अगस्त तक समाप्त होनी थी. परीक्षा का आयोजन करने वाले निकाय राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) ने बाद में घोषणा की कि परीक्षा के सभी चरण 28 अगस्त तक पूरे हो जायेंगे, लेकिन अब कार्यक्रम को फिर आगे बढ़ाया गया है और अब परीक्षा को छह चरणों में विभाजित किया गया है. यह भी पढ़ें : रोहिंग्या शरणार्थियों की मदद करेगी मोदी सरकार, सिर पर छत के साथ देगी मूलभूत सुविधाएं भी

विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) के अध्यक्ष जगदीश कुमार ने कहा कि 3.72 लाख परीक्षार्थियों में से 11 हजार परीक्षार्थियों की परीक्षा को 30 अगस्त तक के लिये स्थगित कर दिया गया है ताकि उनकी पसंद के शहरों में परीक्षा केंद्र समायोजित किए जा सकें. उन्होंने कहा कि एनटीए ने केंद्रों की क्षमता बढ़ायी है तथा कुछ और परीक्षा केंद्र जोड़े हैं. उन्होंने कहा कि केंद्रों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के भी प्रयास किये जा रहे हैं . गौरतलब है कि सीयूईटी परीक्षा के दूसरे चरण में तकनीकी गड़बड़ी के कारण कई केंद्रों पर परीक्षा को रद्द करना पड़ा था .

Share Now

संबंधित खबरें

PBKS vs DC, IPL 2026 55th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा पंजाब किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RCB vs MI, IPL 2026 54th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस को 2 विकेट से हराया, क्रुणाल पांड्या ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

PM Narendra Modi Appeal: क्या देश में फिर लौटेगा Work From Home कल्चर? पीएम मोदी की अपील ने बढ़ाई हलचल

PBKS vs DC, IPL 2026 55th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 55वें मुकाबले में पंजाब किंग्स को हराकर जीत की पटरी पर लौटना चाहेगी दिल्ली कैपिटल्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू