देश की खबरें | अयोध्या में चौदह कोसी परिक्रमा पूरी, 30 से 35 लाख श्रद्धालुओं के पहुंचने का अनुमान

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. अयोध्या की चौदह कोसी परिक्रमा रविवार को पूरी हो गई, जिसमें विभिन्न क्षेत्रों से 30 लाख से अधिक श्रद्धालुओं के भाग लेने का अनुमान लगाया गया है। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी।

अयोध्या (उप्र), 10 नवंबर अयोध्या की चौदह कोसी परिक्रमा रविवार को पूरी हो गई, जिसमें विभिन्न क्षेत्रों से 30 लाख से अधिक श्रद्धालुओं के भाग लेने का अनुमान लगाया गया है। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी।

यहां जारी एक आधिकारिक बयान के अनुसार अयोध्या के जिलाधिकारी (डीएम) चंद्र विजय सिंह ने बताया कि परिक्रमा रविवार को शुभ समय के अनुसार पूरी हुई और पिछले सभी रिकॉर्ड टूट गए जिसके तहत अनुमानित 30 से 35 लाख भक्तों ने भाग लिया।

उन्होंने कहा कि कड़ी सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित कर सुचारू आयोजन किया और किसी भी अप्रिय घटना की सूचना नहीं है।

श्रीरामलला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद पहली बार अयोध्या में परिक्रमा के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। शुभ समय से शुरू हुई परिक्रमा के लिए देर रात से भीड़ जुटनी शुरू हो गई, कई भक्तों ने उत्साहपूर्वक ‘‘जय श्री राम’’ के जयकारे लगाए और उन्होंने 42 किलोमीटर का रास्ता केवल पांच घंटे में तय किया।

अधिकारियों ने बताया कि भगवान श्रीराम की जन्मस्थली अयोध्या में सरयू नदी में पवित्र स्नान करने के बाद लाखों श्रद्धालुओं ने कड़ी सुरक्षा के बीच शनिवार शाम को चौदह कोसी परिक्रमा शुरू की।

बयान में कहा गया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश के बाद रातभर प्रशासनिक व पुलिस अधिकारी निरीक्षण करते देखे गए।

अधिकारी ने बताया कि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की दिक्कत न हो, इसलिए रातभर उच्चाधिकारी भी मेला क्षेत्र में मुस्तैदी के साथ जुटे रहे।

अब तक मिली जानकारी के अनुसार तकरीबन 30 से 35 लाख श्रद्धालुओं के द्वारा परिक्रमा किये जाने की उम्मीद जताई जा रही है।

यह पहला मौका है कि अयोध्या में प्रभु श्रीरामलला के भव्य मंदिर समेत पांच हजार से अधिक मंदिरों की श्रद्धालुओं ने परिक्रमा की है।

पूरे परिक्रमा पथ पर श्रद्धालुओं के लिए विभिन्न संगठनों की तरफ से जलपान की व्यवस्था कराई गई।

चौदह कोसी परिक्रमा के महत्व को देखते हुए बड़ी संख्या में बाहरी श्रद्धालु अयोध्या पहुंचे। मंडल के जिलों के अलावा बहराइच, सीतापुर, कानपुर, लखनऊ, बरेली, गोंडा, प्रयागराज समेत अन्य जिलों समेत नेपाल से भी श्रद्धालु पहुंचे।

कुछ श्रद्धालु अभी 12 नवंबर को पंचकोसी (15 किलोमीटर) परिक्रमा करने के बाद ही लौटेंगे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 48th Match Scorecard: चेन्नई में टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे को 72 रनों से दी करारी शिकस्त, सेमीफाइनल की उम्मीदें बरकरार; यहां देखें IND बनाम ZIM मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 2nd ODI Key Players To Watch Out: ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला के बीच दूसरे वनडे में इन स्टार खिलाड़ियों पर होगी सबकी निगाहें

Australia Women vs India Women, 2nd ODI Pitch Report: दूसरे वनडे में भारत महिला के बल्लेबाज दिखाएंगे दम या ऑस्ट्रेलिया महिला के गेंदबाज करेंगे कमाल? यहां जानें पिच रिपोर्ट

India vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 48th Match Scorecard: चेन्नई में टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे के सामने रखा 257 रनों का टारगेट, अभिषेक शर्मा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\