देश की खबरें | कर्नाटक के मांड्या में नहर में कार गिरने से चार महिलाओं की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कर्नाटक के मांड्या जिले में एक कार के विश्वेश्वरैया नहर में गिरने से इसमें सवार चार महिलाओं की मौत हो गई।

मांड्या, 30 जुलाई कर्नाटक के मांड्या जिले में एक कार के विश्वेश्वरैया नहर में गिरने से इसमें सवार चार महिलाओं की मौत हो गई।

पुलिस ने रविवार को बताया कि यह घटना जिले की श्रीरंगपटना तालुक में गामनहल्ली के समीप शनिवार रात को हुई और मृतकों की पहचान महादेवाम्मा तथा उनकी रिश्तेदार संजना, मादेवी और रेखा के रूप में हुई है।

कार चालक मनोज तैरकर नहर के किनारे तक पहुंच गया जिससे उसकी जान बच गई। उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

कृषि मंत्री एन चेलुवरायास्वामी और सामाजिक कल्याण मंत्री एच सी महादेवप्पा ने मृतकों के परिवार के सदस्यों से मुलाकात की तथा उन्हें सांत्वना दी।

महादेवप्पा ने कहा कि मृतकों के परिजनों को दो लाख रुपये की अनुग्रह राशि दी जाएगी।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, प्रथम दृष्टया ऐसा लगता है कि गामनहल्ली से दोद्दामुलगूडु जा रही कार पर चालक नियंत्रण खो बैठा जिसके चलते यह नहर में गिर गई।

उन्होंने बताया कि शवों को नहर से बाहर निकाल लिया गया है और मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Toss And Scorecard: इंदौर में वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Live Score Update: रावलपिंडी में पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच खेला जा रहा है सीरीज का दूसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? रावलपिंडी में पाकिस्तान बनाम श्रीलंका के बीच दूसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies 3rd T20I Match Toss Winner Prediction: इंदौर में टीम इंडिया बनाम वेस्टइंडीज के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम का पलड़ा है भारी