खेल की खबरें | मिश्रा को चार विकेट, दिल्ली ने मुंबई को 137 रन पर रोका

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. लेग स्पिनर अमित मिश्रा के फिरकी के जादू से दिल्ली कैपिटल्स ने इंडियन प्रीमियर लीग में मंगलवार को यहां मुंबई इंडियन्स को नौ विकेट पर 137 रन पर रोक दिया।

चेन्नई, 20 अप्रैल लेग स्पिनर अमित मिश्रा के फिरकी के जादू से दिल्ली कैपिटल्स ने इंडियन प्रीमियर लीग में मंगलवार को यहां मुंबई इंडियन्स को नौ विकेट पर 137 रन पर रोक दिया।

मिश्रा ने 24 रन देकर चार विकेट चटकाए। आवेश खान ने उनका अच्छा साथ निभाते हुए 15 रन देकर दो विकेट हासिल किए जबकि आफ स्पिनर ललित यादव ने भी चार ओवर में 17 रन देकर एक विकेट चटकाया।

मुंबई की ओर से कप्तान रोहित शर्मा ने सर्वाधिक 44 रन बनाए। उनके अलावा इशान किशन (26), सूर्यकुमार यादव (24) और जयंत यादव (23) ने भी उपयोगी पारियां खेली।

मुंबई इंडियन्स के कप्तान रोहित ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया लेकिन टीम ने तीसरे ओवर में ही क्विंटन डिकॉक का विकेट गंवा दिया जिन्होंने एक रन बनाने के बाद मार्कस स्टोइनिस की गेंद पर विकेटकीपर कप्तान ऋषभ पंत को कैच थमाया।

रोहित और सूर्यकुमार यादव ने इसके बाद पारी को आगे बढ़ाया। रोहित ने तीसरे ओवर में स्टोइनिस पर पारी का पहला चौका जड़ा और फिर रविचंद्रन अश्विन और कागिसो रबादा पर छक्के मारे। सूर्यकुमार ने भी अमित मिश्रा का स्वागत लगातार दो चौकों के साथ किया।

मुंबई ने पावर प्ले में एक विकेट पर 55 रन बनाए।

सूर्यकुमार हालांकि 15 गेंद में 24 रन बनाने के बाद आवेश खान की गेंद को थर्ड मैन पर खेलने की कोशिश में विकेटकीपर पंत को कैच दे बैठे।

रोहित भी इसके बाद मिश्रा की गेंद पर बड़ा शॉट खेलने के प्रयास में लांग आन पर स्टीव स्मिथ को कैच दे बैठे। उन्होंने 30 गेंद का सामना करते हुए तीन चौके और तीन छक्के मारे।

हार्दिक पंड्या भी मिश्रा के इसी ओवर में रोहित के शॉट को दोहराने की कोशिश में लांग आन पर स्मिथ के हाथों लपके गए। वह खाता भी नहीं खोल पाए।

कृणाल पंड्या भी पांच गेंद में एक रन बनाने के बाद ललित यादव की गेंद को विकेटों पर खेल गए जबकि मिश्रा ने कीरोन पोलार्ड (02) को पगबाधा किया जिससे मुंबई का स्कोर एक विकेट पर 67 रन से छह विकेट पर 84 रन हो गया।

मुंबई के रनों का शतक 15वें ओवर में पूरा हुआ।

इशान किशन ने अश्विन पर छक्का और रबादा पर चौके के साथ रन गति में इजाफ करने का प्रयास किया लेकिन मिश्रा ने उन्हें बोल्ड कर दिया। उन्होंने 28 गेंद में एक चौके और एक छक्के से 26 रन बनाए।

जयंत यादव ने भी 23 रन बनाने के बाद रबादा को उन्हीं ही गेंद पर कैच थमाया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 240 रनों का विशाल लक्ष्य, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार ने खेली तूफानी पारियां; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

LSG vs GT, IPL 2026 19th Match Scorecard: गुजरात टाइटंस ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 7 विकेट से हराया, जोस बटलर और शुभमन गिल ने खेली शानदार पारियां; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट