Pakistan: पाकिस्तान में सुरक्षा बलों से मुठभेड़ में आत्मघाती हमलावर समेत चार आतंकवादी मारे गये

पाकिस्तान के अशांत खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में खुफिया जानकारी के आधार पर चलाए गये अभियान के तहत सुरक्षा बलों ने मुठभेड़ के दौरान एक आत्मघाती हमलावर समेत चार वांछित आतंकवादियों को मार गिराया. सेना ने बुधवार को यह जानकारी दी.

(Photo Credit : Twitter)

पेशावर, 3 जनवरी : पाकिस्तान के अशांत खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में खुफिया जानकारी के आधार पर चलाए गये अभियान के तहत सुरक्षा बलों ने मुठभेड़ के दौरान एक आत्मघाती हमलावर समेत चार वांछित आतंकवादियों को मार गिराया. सेना ने बुधवार को यह जानकारी दी.

सेना के मीडिया प्रकोष्ठ ‘इंटर सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस’ (आईएसपीआर) के मुताबिक, खुफिया जानकारी के आधार पर यह अभियान मंगलवार को अफगानिस्तान की सीमा से सटे उत्तरी वजीरिस्तान जनजातीय जिले में चलाया गया था. आईएसपीआर के मुताबिक, सुरक्षा बलों ने भारी मुठभेड़ के बाद एक आत्मघाती हमलावर समेत चार आतंकवादियों को मार गिराया. यह भी पढ़ें : उल्काएं, सुपरमून, एक धूमकेतु : 2024 में दक्षिणी आकाश में आपके लिए बहुत कुछ है

कानून प्रवर्तक एजेंसियों को मारे गये आतंकवादियों की विभिन्न आतंकवादी गतिविधियों में शामिल होने के कारण तलाश थी. आईएसपीआर के मुताबिक मारे गये आतंकवादियों के पास से बड़ी संख्या में हथियार और गोला बारूद बरामद किया गया था.

Share Now

संबंधित खबरें

Bangladesh vs Pakistan, 2nd ODI Preview: आज बांग्लादेश बनाम पाकिस्तान के बीच खेला जाएगा दूसरा वनडे, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, मिनी बैटल, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

Bangladesh vs Pakistan, 2nd ODI Match Live Streaming In India: आज बांग्लादेश बनाम पाकिस्तान के बीच होगा दूसरा वनडे, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मुकाबले का लुफ्त

Bangladesh vs Pakistan, 2nd ODI Match 2026 Dhaka Weather Update: बांग्लादेश बनाम पाकिस्तान दूसरे वनडे में बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें ढाका के मौसम का हाल

Bangladesh vs Pakistan, 2nd ODI Match Live Streaming In India: कल बांग्लादेश बनाम पाकिस्तान के बीच होगा दूसरा वनडे, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मुकाबले का लुफ्त

\