सोनीपत से गिरफ्तार चार आतंकवादियों को आठ दिन के लिए पुलिस हिरासत में भेजा गया

उन्होंने बताया कि सोनीपत अपराध शाखा की टीम इन आरोपियों से पूछताछ कर रही है, शुरुआती तौर पर आरोपियों के तीन बैंक खातों और उनमें विदेश से वित्तपोषण की जानकारी मिली है. पुलिस का दावा है कि चारों मोहाली में किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में थे लेकिन इससे पहले ही उन्हें पकड़ लिया गया.

आतंकवादी ( photo credit : PTI )

सोनीपत: हरियाणा (Haryana) के सोनीपत (Sonipat) से शनिवार देर रात गिरफ्तार कथित चार आतंकवादियों (Terrorists) को रविवार को जिला अदालत में पेश किया गया जहां से उन्हें आठ दिन के लिए पुलिस हिरासत (Police Custody) में भेज दिया गया. पुलिस ने यह जानकारी दी. पुलिस ने बताया कि सोनीपत पुलिस आरोपियों को अब पंजाब (Punjab) लेकर जाएगी, साथ ही साथ हिरासत के दौरान उनसे गहन पूछताछ की जाएगी. Haryana: पति बना हत्यारा, दहेज के लिए पत्नी का सिर दीवार में मारकर की हत्या, केस दर्ज

सोशल मीडिया के जरिए आतंकवादी संगठनों से कथित तौर पर जुड़े चार आरोपियों को सोनीपत पुलिस ने गिरफ्तार किया था. पुलिस ने बताया कि रविवार को चारों युवकों को एसीजेएम प्रिया गुप्ता की अदालत में पेश किया गया, जहां से अदालत ने उन्हें आठ दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया.

पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार कथित खालिस्तानी आतंकियों की पहचान सागर उर्फ बिन्नी, सुनील उर्फ पहलवान, जतिन उर्फ राजेश व सुरेंदर उर्फ सोनू के तौर पर की गई है. पुलिस का दावा है कि आतंकी संगठनों ने इन्हें पंजाब में चुनावी माहौल खराब करने की जिम्मेदारी सौंपी थी.

उन्होंने बताया कि सोनीपत अपराध शाखा की टीम इन आरोपियों से पूछताछ कर रही है, शुरुआती तौर पर आरोपियों के तीन बैंक खातों और उनमें विदेश से वित्तपोषण की जानकारी मिली है. पुलिस का दावा है कि चारों मोहाली में किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में थे लेकिन इससे पहले ही उन्हें पकड़ लिया गया. अपराध जांच एजेंसी (सीआईए) के स्थानीय प्रभारी बिजेंद्र ने बताया कि पुलिस ने आरोपियों की 12 दिन की हिरासत मांगी थी लेकिन अदालत ने आठ दिन की हिरासत दी है.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Scorecard: धर्मशाला में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पंजाब किंग्स को 23 रनों से रौंदा, भुवनेश्वर कुमार ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Scorecard: धर्मशाला में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पंजाब किंग्स के सामने रखा 223 रनों का टारगेट, वेंकटेश अय्यर और विराट कोहली ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Live Score Update: धर्मशाला में पंजाब किंग्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Live Toss And Scorecard: धर्मशाला में पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड