देश की खबरें | गढ़चिरौली जिला और गोंदिया के चार तालुका अब भी 'नक्सल प्रभावित': सरकार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र में पूरा गढ़चिरौली जिला और गोंदिया के चार तालुका अब भी "नक्सल प्रभावित" हैं। राज्य सरकार ने यह जानकारी दी।

मुंबई, 28 जून महाराष्ट्र में पूरा गढ़चिरौली जिला और गोंदिया के चार तालुका अब भी "नक्सल प्रभावित" हैं। राज्य सरकार ने यह जानकारी दी।

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस ने पांच महीने पहले गढ़चिरौली के एक हिस्से को "माओवादी गतिविधियों से मुक्त" घोषित किया था और इस बात पर जोर दिया था कि दक्षिण गढ़चिरौली जल्द ही नक्सलवाद से मुक्त हो जाएगा।

शुक्रवार को जारी एक सरकारी प्रस्ताव (जीआर) में कहा गया कि गोंदिया जिले के गोंदिया, सालेकसा, देवरी और अर्जुनी मोरगांव तहसील तथा पूरा गढ़चिरौली जिला नक्सल प्रभावित है।

इसमें कहा गया है कि यह घोषणा केंद्र सरकार की नक्सल प्रभावित क्षेत्रों की सूची के आधार पर की गई है।

मुख्यमंत्री फडणवीस ने जनवरी में सी-60 कमांडो का सम्मान करने के बाद कहा था कि माओवादी बड़ी संख्या में आत्मसमर्पण कर रहे हैं और अब युवा इसके साथ नहीं जुड़ रहे हैं, इसलिए महाराष्ट्र जल्द ही नक्सल समस्या से मुक्त हो जाएगा।

उन्होंने कहा था, "गढ़चिरौली पुलिस ने जिले में नक्सली गतिविधियों को लगभग खत्म कर दिया है। उत्तर गढ़चिरौली अब माओवादी गतिविधियों से मुक्त हो चुका है और दक्षिण गढ़चिरौली भी जल्द ही नक्सली गतिविधियों से मुक्त हो जाएगा।’’

उन्होंने यह भी दावा किया था कि गढ़चिरौली जिले के दूरदराज इलाकों में नक्सलियों का प्रभाव कम हो रहा है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\