देश की खबरें | तमिलनाडु में सड़क हादसे में चार विद्यार्थियों की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. तमिलनाडु के चेंगलपट्टू जिले में मंगलवार को एक ‘कंटेनर लॉरी’ (एक प्रकार का मालवाहक वाहन) और एक बस की टक्कर में चार विद्यार्थियों की मौत हो गयी। पुलिस ने यह जानकारी दी।

चेंगलपट्टू (तमिलनाडु), 12 मार्च तमिलनाडु के चेंगलपट्टू जिले में मंगलवार को एक ‘कंटेनर लॉरी’ (एक प्रकार का मालवाहक वाहन) और एक बस की टक्कर में चार विद्यार्थियों की मौत हो गयी। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि घटना के समय विद्यार्थी बस के पायदान पर यात्रा कर रहे थे।

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम के स्टालिन ने विद्यार्थियों की मौत पर दुख व्यक्त किया और उनके परिजनों के लिए दो-दो लाख रुपये की अनुग्रह राशि की घोषणा की।

पुलिस ने बताया कि मृत विद्यार्थियों की उम्र 19 से 21 वर्ष के बीच थी और सभी कॉलेज में पढ़ते थे।

उसके अनुसार चेन्नई -तिरूचिराप्पल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग पर मदुरन्थकम के समीप यह हादसा हुआ। आगे निकलने की कोशिश के दौरान बस ‘कंटेनर लॉरी’ से टकरा गई।

एक सरकारी बयान के अनुसार तीन विद्यार्थियों की मौके पर ही मौत हो गयी और चौथे विद्यार्थी ने एक सरकारी अस्पताल में दम तोड़ दिया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs Namibia, T20 World Cup 2026 18th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा टीम इंडिया बनाम नामीबिया के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

England vs West Indies, T20 World Cup 2026 15th Match Live Score Update: मुंबई में इंग्लैंड बनाम वेस्ट इंडीज के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के खिलाफ 'महाभियोग' पर विपक्षी एकता में दरार? कांग्रेस से अलग राह पर टीएमसी

England vs West Indies, T20 World Cup 2026 15th Match Live Toss And Scorecard: मुंबई में इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

\