देश की खबरें | अमृतपाल को फरार होने में मदद करने वाले चार लोग गिरफ्तार : पंजाब पुलिस

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पंजाब पुलिस ने मंगलवार को कहा कि कट्टरपंथी उपदेशक अमृतपाल सिंह को भागने में मदद करने के आरोप में चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

चंडीगढ़, 21 मार्च पंजाब पुलिस ने मंगलवार को कहा कि कट्टरपंथी उपदेशक अमृतपाल सिंह को भागने में मदद करने के आरोप में चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस अधिकारियों ने कहा कि इन लोगों ने अमृतपाल को एक कार से भागने में मदद की और पूछताछ के दौरान यह सामने आया कि वह जालंधर के नंगल अंबियन गांव में एक गुरुद्वारे गया था।

पंजाब के पुलिस महानिरीक्षक (मुख्यालय) सुखचैन सिंह गिल ने यहां संवाददाताओं से कहा, ‘‘वहां उसने (अमृतपाल) अपने कपड़े बदले, शर्ट और पैंट पहनी और तीन अन्य लोगों के साथ दो बाइक पर सवार होकर फरार हो गया।’’

शनिवार को जब पुलिस ने अमृतपाल और उसके संगठन ‘वारिस पंजाब दे’ के खिलाफ कार्रवाई शुरू की थी, तब अमृतपाल अपना वाहन बदलकर भागने में कामयाब रहा था।

गिल ने कहा कि मनप्रीत सिंह उर्फ मन्ना, गुरदीप सिंह उर्फ दीपा, हरप्रीत सिंह उर्फ हैप्पी और गुरभेज सिंह उर्फ भेजा को अमृतपाल सिंह को भगाने में मदद करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।

उन्होंने कहा कि कार को जब्त कर लिया गया है और इसमें .315 बोर की एक राइफल, कुछ तलवारें तथा एक वॉकी-टॉकी सेट मिला है।

पुलिस ने अलग-अलग पोशाक में अमृतपाल सिंह की चार तस्वीरें भी जारी कीं और लोगों से उसका पता लगाने में मदद करने की अपील की।

आईजी ने कहा कि कट्टरपंथी उपदेशक को पकड़ने के प्रयास जारी हैं। गिल ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान स्थिति की निगरानी कर रहे हैं और पुलिस अधिकारियों से नियमित ‘फीडबैक’ ले रहे हैं।

पुलिस ने शनिवार को कट्टरपंथी उपदेशक अमृतपाल सिंह और उसके संगठन ‘वारिस पंजाब दे’ के सदस्यों के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई शुरू की थी। हालांकि, उपदेशक पुलिस को चकमा देकर भागने में सफल रहा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

LSG vs GT, IPL 2026 19th Match Scorecard: गुजरात टाइटंस ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 7 विकेट से हराया, जोस बटलर और शुभमन गिल ने खेली शानदार पारियां; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Toss Winner Prediction: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम के पक्ष में जा सकता है टॉस