Gujarat Fire Breaks: गुजरात में मकान में आग लगने से एक परिवार के चार लोगों की दम घुटने से मौत

गुजरात के देवभूमि द्वारका जिले में रविवार को एक मकान में आग लगने के कारण एक शिशु सहित एक परिवार के चार सदस्यों की दम घुटने से मौत हो गई. पुलिस ने यह जानकारी दी.

Fire Representative Image (Photo Credit: Pexels)

देवभूमि द्वारका, 31 मार्च : गुजरात के देवभूमि द्वारका जिले में रविवार को एक मकान में आग लगने के कारण एक शिशु सहित एक परिवार के चार सदस्यों की दम घुटने से मौत हो गई. पुलिस ने यह जानकारी दी. पुलिस निरीक्षक टी सी पटेल ने बताया कि द्वारका शहर में आदित्य रोड पर स्थित मकान की पहली मंजिल पर जब तड़के करीब साढ़े तीन बजे आग लगी, उस समय परिवार के पांच सदस्य सो रहे थे.

उन्होंने बताया आग लगने के बाद घर की बिजली आपूर्ति बंद होने की वजह से परिवार के लोग निकास द्वार नहीं ढूंढ सके जिसके कारण वे बाहर नहीं आ पाए. अग्निशमन कर्मी जब घटनास्थल पर पहुंचे तो उन्होंने देखा कि मकान की पहली मंजिल पर एक व्यक्ति, उसकी पत्नी, उसकी आठ महीने की बेटी और उसकी मां बेहोश पड़ी हैं. उन्हें सरकारी अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. यह भी पढ़ें : Moradabad-Haridwar Road Accident: मुरादाबाद-हरिद्वार स्टेट हाइवे पर सड़क हादसे में चार की मौत, दो घायल

पटेल ने बताया कि व्यक्ति की दादी मकान के भूतल पर एक कमरे में सो रही थीं और वह इस दौरान सुरक्षित बच गईं. अधिकारियों ने बताया कि ऐसा माना जा रहा है कि एयर कंडीशनर के अत्यधिक गर्म होने के बाद उसमें विस्फोट होने के कारण आग लगी. उन्होंने बताया कि फोरेंसिक विशेषज्ञ आग लगने के सही कारण का पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं. मृतकों की पहचान पवन उपाध्याय (39), उसकी पत्नी तिथि (29), बेटी ध्याना और मां भवानीबेन (69) के रूप में हुई है.

Share Now

संबंधित खबरें

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Scorecard: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने गुजरात टाइटंस को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, विराट कोहली ने रचा इतिहास; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Virat Kohli New Milestone: विराट कोहली बने आईपीएल इतिहास में 800 चौके लगाने वाले पहले बल्लेबाज, RCB vs GT मैच में रचा इतिहास

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Scorecard: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में गुजरात टाइटंस ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के सामने रखा 206 रनों का टारगेट, साई सुदर्शन ने खेली विस्फोटक शतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Live Score Update: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट