देश की खबरें | उत्तर-पूर्वी दिल्ली में चार मंजिला इमारत गिरने से चार लोगों की मौत, बचाव अभियान जारी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर-पूर्वी दिल्ली के शक्ति विहार इलाके में शनिवार तड़के चार मंजिला इमारत गिरने से चार लोगों की मौत हो गई और कई लोग मलबे में दब गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

नयी दिल्ली, 19 अप्रैल उत्तर-पूर्वी दिल्ली के शक्ति विहार इलाके में शनिवार तड़के चार मंजिला इमारत गिरने से चार लोगों की मौत हो गई और कई लोग मलबे में दब गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

राष्ट्रीय राजधानी के मुस्तफाबाद क्षेत्र में इमारत ढहने की घटना के बाद बचावकर्मियों ने लगभग 11 लोगों को बचा लिया है।

अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त (उत्तर पूर्व) संदीप लामा ने बताया कि मलबे में करीब 8-10 लोगों के दबे होने की आशंका है।

पुलिस ने कहा कि तड़के करीब तीन बजकर दो मिनट पर दयालपुर थाने में इमारत ढहने की सूचना मिली। जिसके बाद पुलिस की एक टीम शक्ति विहार की गली नंबर-1 पहुंची, जहां चार मंजिला इमारत ढही थी।

अधिकारियों ने बताया कि राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ), दिल्ली अग्निशमन सेवा (डीएफएस) और एम्बुलेंस सेवाओं की बचाव टीमों को तुरंत मौके पर भेजा गया।

पुलिस ने बताया कि इमारत ढहने के बाद करीब 22 लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका थी। अब तक 15 लोगों को निकाला गया है और उन्हें जीटीबी अस्पताल ले जाया गया है, जहां चिकित्सकों ने चार को मृत घोषित कर दिया।

अतिरिक्त डीसीपी लामा ने कहा, “फिलहाल एनडीआरएफ की दो टीम और अग्निशमन सेवाएं बचाव अभियान में लगी हुई हैं।”

पुलिस अधिकारी ने बताया, “अब तक 14 लोगों को निकाला जा चुका है। दुर्भाग्य से चार लोगों की मौत हो गई, जबकि 10 को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।” बाद में पुलिस ने बताया कि एक अन्य व्यक्ति को जीवित बचा लिया गया।

एनडीआरएफ के डीआईजी मोहसिन शाहिदी ने ‘पीटीआई-’ को बताया, “हम इसे ‘पैनकेक कोलैप्स’ कहते हैं - ढहने का एक खतरनाक प्रकार जिसमें बचने की संभावना न्यूनतम होती है। फिर भी, हमें उम्मीद है कि लोग जिंदा होंगे और हम सक्रिय रूप से उनकी तलाश कर रहे हैं।”

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Live Score Update: हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Live Toss And Scorecard: हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान जसप्रीत बुमराह ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? धर्मशाला में पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Toss Winner Prediction: हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी