देश की खबरें | मिजोरम में मादक पदार्थ की तस्करी के आरोप में म्यांमा के तीन नागरिक सहित चार लोग गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मिजोरम में पुलिस के दो अलग-अलग अभियानों में प्रतिबंधित मेथमफेटामाइन टैबलेट और हेरोइन की तस्करी के आरोप में म्यांमा के तीन नागरिकों और असम के एक निवासी को गिरफ्तार किया गया है। एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

आइजोल, छह फरवरी मिजोरम में पुलिस के दो अलग-अलग अभियानों में प्रतिबंधित मेथमफेटामाइन टैबलेट और हेरोइन की तस्करी के आरोप में म्यांमा के तीन नागरिकों और असम के एक निवासी को गिरफ्तार किया गया है। एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

आबकारी विभाग के प्रवक्ता पीटर जोहमिंगथांगा ने कहा कि मंगलवार को म्यांमा की सीमा से सटे चम्फाई जिले के जोटे तियाऊ गांव में आबकारी अधिकारियों और असम राइफाल्स के जवानों ने एक संयु्क्त अभियान में 2.2 किलोग्राम वजनी मेथमफेटामाइन की 20,200 टैबलेट जब्त कीं।

मेथमफेटामाइन की गोलियों को 'क्रेजी ड्रग' भी कहा जाता है और यह एक शक्तिशाली और अत्यधिक नशे की लत वाली दवा है जो केंद्रीय तंत्रिका तंत्र को प्रभावित करती है। इसे भारत में प्रतिबंधित कर दिया गया है।

उन्होंने कहा कि म्यांमा के चिन राज्य के सुमलमथांग (35) और जमंगैहनो (36) को पड़ोसी देश से मिजोरम में तस्करी करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था।

जोहमिंगथांगा ने बताया कि एक अन्य अभियान में आबकारी अधिकारियों ने मंगलवार रात आइजोल के निकट खटला से तीन व्यक्तियों के पास से 246 ग्राम हेरोइन जब्त की।

उन्होंने बताया कि म्यांमा के चिन राज्य के खावमावी गांव के कपचिना (34) और असम के करीमगंज जिले के एरालीगूल गांव के नमन उद्दीन (32) को गिरफ्तार किया गया और मादक पदार्थ को ले जाने में इस्तेमाल किए गए दो वाहनों को भी विभाग ने जब्त कर लिया है।

जोहमिंगथांगा ने बताया कि चारों आरोपियों पर स्वापक औषधि और मन:प्रभावी पदार्थ अधिनियम, 1985 की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है और उन्हें बुधवार को चंफाई तथा आइजोल की जिला अदालतों में पेश किया गया।

उन्होंने बताया कि विभिन्न अदालतों ने सभी आरोपियों को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

LSG vs KKR, IPL 2026 38th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबला. इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RR vs SRH, IPL 2026 36th Match Scorecard: जयपुर में सनराइजर्स हैदराबाद ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से रौंदा, ईशान किशन और अभिषेक शर्मा ने जड़ा ताबड़तोड़ अर्धशतक; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

LSG vs KKR, IPL 2026 38th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 38वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर जीत की राह पर लौटना चाहेगी लखनऊ सुपर जायंट्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

CSK vs GT, IPL 2026 37th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबला. इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी