देश की खबरें | बिहार में कोविड से चार लोगों की मौत, 2,362 नए मामले

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. बिहार में कोरोना वायरस से संक्रमित और चार मरीजों की मौत हुई है जबकि पिछले 24 घंटों में संक्रमण के 2,362 नये मामले सामने आए हैं।

पटना, 25 जनवरी बिहार में कोरोना वायरस से संक्रमित और चार मरीजों की मौत हुई है जबकि पिछले 24 घंटों में संक्रमण के 2,362 नये मामले सामने आए हैं।

स्वास्थ्य विभाग द्वारा मंगलवार को जारी बुलेटिन के अनुसार, पिछले 24 घंटों में राज्य में कोविड से बक्सर, मधेपुरा, रोहतास और सारण में एक-एक मरीज की मौत हुई है।

प्रदेश में पिछले 24 घंटों में कोविड के सबसे ज्यादा 284 नये मामले पटना में आए हैं। वहीं पूर्णिया में 253 और समस्तीपुर में 206 नये मामले आए हैं।

राज्य में फिलहाल कोविड के 14,770 मरीजों का उपचार चल रहा है।

एनटीपीसी के सीएसआर अनुदान के तहत पटना स्थित इंदिरा गांधी आयुर्विज्ञान संस्थान (आईजीआईएमएस) को एम्बुलेंस दिए जाने के एक वर्चुअल कार्यक्रम के दौरान बिहार के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने कहा कि प्रदेश में करीब 11 करोड़ पांच लाख लोगों का कोविड टीकाकरण किया जा चुका है।

पांडेय ने कहा कि शहरी क्षेत्र में 20 मिनट और ग्रामीण क्षेत्र में 30 मिनट के भीतर एम्बुलेंस पहुंचाने के लक्ष्य से राज्य मंत्रिपरिषद ने एक हजार नयी एम्बुलेंस लाने की योजना को स्वीकृती दी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs South Africa, 4th T20I Match Prediction: चौथे टी20 मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका को हराकर सीरीज पर कब्जा करना चाहेगा न्यूजीलैंड, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

Weather Forecast Today, March 22: बेंगलुरु में बारिश के आसार, दिल्ली-मुंबई में खिली रहेगी धूप; जानें देश के प्रमुख शहरों के मौसम का हाल

New Zealand vs South Africa, 4th T20I Match Sky Stadium Pitch Report: वेलिंगटन में खेले जाने वाले चौथे टी20 मुकाबले में बल्लेबाजों का चलेगा बल्ला या गेंदबाज मचाएंगे कहर? मैच से पहले जानें सेडॉन पार्क की पिच रिपोर्ट

New Zealand vs South Africa 4th T20I Match Preview: चौथे टी20 मुकाबले में न्यूजीलैंड को हराकर सीरीज में 2-2 की बराबरी करना चाहेगी दक्षिण अफ्रीका, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

\