देश की खबरें | कोविड-19 से चार लोगों की मौत, 7695 नए मामले

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश में पिछले 24 घंटों के दौरान कोविड-19 के 7695 नए मामले सामने आए,वहीं चार लोगों की संक्रमण से मौत हो गई।

लखनऊ, नौ जनवरी उत्तर प्रदेश में पिछले 24 घंटों के दौरान कोविड-19 के 7695 नए मामले सामने आए,वहीं चार लोगों की संक्रमण से मौत हो गई।

स्वास्थ्य विभाग द्वारा रविवार को जारी रिपोर्ट के मुताबिक पिछले 24 घंटों के दौरान मेरठ, प्रयागराज, बुलंदशहर तथा बदायूं में कोविड-19 से एक-एक मरीज की मृत्यु हो गई। इसके साथ ही राज्य में इस वायरस से मरने वालों की संख्या बढ़कर 22,928 हो गई है।

रिपोर्ट के अनुसार पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य में 7695 नए मरीजों में कोविड-19 संक्रमण की पुष्टि हुई है। गौतमबुद्ध नगर में सबसे ज्यादा 1149 नए मामले सामने आए हैं। इसके अलावा लखनऊ में 1115, गाजियाबाद में 922, मेरठ में 715 और वाराणसी में 437 नए मरीजों में संक्रमण की पुष्टि हुई है।

पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य में 253 मरीज संक्रमण से उबर कर ठीक हुए हैं। राज्य में इस वक्त 25,974 मरीजों का इलाज किया जा रहा है। राज्य में इस अवधि में कुल 2,22,428 नमूनों की जांच की गई। प्रदेश में अब तक 94651924 नमूनों की जांच की जा चुकी है।

इस बीच, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि प्रदेश में टीकाकरण का कार्य निरन्तर किया जा रहा है। प्रदेश में कल शनिवार को कुल 17,99,750 खुराक दी गयीं, जिसमें 15 से 18 वर्ष के किशोरों को 4,19,962 खुराक दी गई हैं।

उन्होंने बताया कि 10 जनवरी से अग्रिम मोर्चे के कर्मियों को एहतियाती खुराक दी जायेगी। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के कर्मियों को भी अग्रिम मोर्चे के कर्मियों में रखते हुये उन्हें यह खुराक दी जायेगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

LSG vs GT, IPL 2026 19th Match Scorecard: गुजरात टाइटंस ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 7 विकेट से हराया, जोस बटलर और शुभमन गिल ने खेली शानदार पारियां; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Toss Winner Prediction: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम के पक्ष में जा सकता है टॉस