देश की खबरें | ठाणे जिले में चलती ट्रेन से गिरकर चार लोगों की मौत, छह घायल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र के ठाणे जिले में सोमवार की सुबह यात्रियों से भरी एक चलती ट्रेन से गिरकर कम से कम चार यात्रियों की जान चली गई। यहां पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी देते हुए बताया कि हादसे में छह यात्री घायल हो गए हैं।

ठाणे (महाराष्ट्र), नौ जून महाराष्ट्र के ठाणे जिले में सोमवार की सुबह यात्रियों से भरी एक चलती ट्रेन से गिरकर कम से कम चार यात्रियों की जान चली गई। यहां पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी देते हुए बताया कि हादसे में छह यात्री घायल हो गए हैं।

एक अधिकारी ने बताया कि घटना दिवा और कोपर रेलवे स्टेशनों के बीच उस वक्त हुई जब भीड़ से भरी ट्रेन कसारा जा रही थी।

उन्होंने बताया कि व्यस्त समय के दौरान ट्रेन में अत्यधिक भीड़ थी, कई लोग ट्रेन के दरवाजे के पास खड़े थे।

अधिकारी ने बताया कि चलती ट्रेन से कम से कम 10 यात्री गिर गए।

उन्होंने बताया कि कसारा जा रही एक अन्य ट्रेन के गार्ड ने घटना के बारे में रेलवे अधिकारियों को सूचित किया।

अधिाकरी ने बताया कि ट्रेन से गिरे सभी यात्रियों को कलवा में एक सरकारी अस्पताल ले जाया गया। इनमें से चार को मृत लाया हुआ घोषित किया गया।

उन्होंने कहा कि मरने वालों की उम्र 30 से 35 वर्ष के बीच है।

मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी स्वप्निल नीला ने इससे पहले ‘पीटीआई-’ को बताया था कि कसारा जाने वाली ट्रेन के गार्ड ने सुबह करीब साढ़े नौ बजे नियंत्रण कक्ष को पटरी के किनारे घायल पड़े यात्रियों के बारे में सूचना दी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? रावलपिंडी में पाकिस्तान बनाम श्रीलंका के बीच दूसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies 3rd T20I Match Toss Winner Prediction: इंदौर में टीम इंडिया बनाम वेस्टइंडीज के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम का पलड़ा है भारी

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Live Toss And Scorecard: रावलपिंडी में श्रीलंका के कप्तान कुसल मेंडिस ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka 2nd T20I Match Toss Winner Prediction: रावलपिंडी में पाकिस्तान बनाम श्रीलंका के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम का पलड़ा है भारी