देश की खबरें | जम्मू कश्मीर के बडगाम में चार लोगों पर पीएसए के तहत मामला दर्ज
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. जम्मू कश्मीर के बडगाम जिले में आतंकवादी संगठन के मददगार समेत समेत चार लोगों पर जन सुरक्षा अधिनियम (पीएसए) के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।
श्रीनगर, पांच अगस्त जम्मू कश्मीर के बडगाम जिले में आतंकवादी संगठन के मददगार समेत समेत चार लोगों पर जन सुरक्षा अधिनियम (पीएसए) के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।
एक अधिकारी ने बताया कि सक्षम प्राधिकार से औपचारिक हिरासत आदेश प्राप्त करने के बाद उन्हें जम्मू की कोट-बलवाल जेल और श्रीनगर की केंद्रीय जेल में रखा गया है।
उन्होंने बताया कि जिन लोगों पर मामला दर्ज किया गया है उनमें खुर्शीद अहमद डार उर्फ शोला और रियाज अहमद राठेर शामिल हैं और दोनों नसरूल्लाहपोरा के रहने वाले हैं एवं उन्हें मादक पदार्थ की तस्करी के सिलसिले में गिरफ्तार किया गया था।
उन्होंने बताया कि सोइबुग के वारसंगम के तौसीफ अहमद खांबे पर भी पीएसए के तहत मामला दर्ज किया गया था। वह अंसार गजावत-उल हिंद नामक एक आतंकवादी संगठन के लिए काम करता था।
अधिकारी ने बताया कि राजौरी में लम्मदरहाल निवासी शारदा बेगम को अपनी बेटी शाहीना अख्तर का विवाह कर लोगों से ठगी के लिए पकड़ा गया है।
उन्होंने कहा, ‘‘ अपनी मां और कुछ दलालों के साथ मिलकर उसने (अख्तर ने) इन व्यक्तियों के साथ शादी की और बाद में नकदी व सोना हड़प लिया।’’
बडगाम जिले में इन मां-बेटी के खिलाफ मामले दर्ज किये गये हैं।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)