देश की खबरें | मध्यप्रदेश में गोवंश का वध करने के आरोप में चार लोगों पर मामला दर्ज, बीफ भी जब्त

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मध्यप्रदेश के बुरहानपुर में पुलिस ने एक घर से बीफ जब्त कर चार लोगों पर मामला दर्ज किया। एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी।

बुरहानपुर (मध्यप्रदेश), नौ नवंबर मध्यप्रदेश के बुरहानपुर में पुलिस ने एक घर से बीफ जब्त कर चार लोगों पर मामला दर्ज किया। एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी।

पुलिस अधीक्षक देवेंद्र पाटीदार ने बताया कि गोवंश के वध और मांस बेचने की खबर पर शुक्रवार को पुलिस ने गणपति नाका इलाके के निवासी अफजल कुरैशी और चंदू कुरैशी के घर पर छापा मारा।

उन्होंने बताया कि छापेमारी के दौरान दोनों भाग गए, लेकिन पुलिस ने आपत्तिजनक चीजें बरामद कीं।

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि पुलिस ने औजार जब्त किए और अफजल तथा उसके साथियों पर मामला दर्ज किया।

पुलिस ने बताया कि गणपति नाका थाने की पुलिस ने शुक्रवार को छापेमारी के दौरान गाय और दो बैलों का मांस जब्त किया।

विज्ञप्ति में बताया गया कि चार लोगों के खिलाफ मध्यप्रदेश गोवंश वध प्रतिषेध अधिनियम 2024 और पशु क्रूरता निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\