विदेश की खबरें | विक्रमसिंघे के आवास को जलाने के मामले में गिरफ्तार चार लोग 27 जुलाई तक न्यायिक हिरासत में

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. श्रीलंका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे के निजी आवास को कथित रूप से आग लगाने के मामले में इस महीने की शुरुआत में गिरफ्तार किए गए चार संदिग्धों को बुधवार को 27 जुलाई तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

कोलंबो, 20 जुलाई श्रीलंका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे के निजी आवास को कथित रूप से आग लगाने के मामले में इस महीने की शुरुआत में गिरफ्तार किए गए चार संदिग्धों को बुधवार को 27 जुलाई तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

डेली मिरर अखबार के अनुसार, जिन चार संदिग्धों को 10 जुलाई को गिरफ्तार किया गया था, उन्हें 27 जुलाई को अगली सुनवाई के दिन एक शिनाख्त परेड के लिए पेश किया जाएगा।

खबर में कहा गया है कि श्रीलंका के केंद्रीय जांच विभाग ने कोलंबो फोर्ट मजिस्ट्रेट थिलिना गैमगे को सूचित किया है कि घटना में वांछित इवान परेरा नाम का एक व्यक्ति देश से भाग गया है।

सरकार विरोधी प्रदर्शनकारियों ने कैम्ब्रिज प्लेस स्थित विक्रमसिंघे के निजी आवास में नौ जुलाई को आग लगा दी।

विक्रमसिंघे ने सोमवार को एक साक्षात्कार में सीएनएन से कहा था, "मैंने 4,000 से अधिक किताबें खो दी हैं, जिनमें कुछ सदियों पुरानी थीं। आग में 125 साल पुराना पियानो भी जल गया।’’

श्रीलंका की संसद ने विक्रमसिंघे को बुधवार को देश का नया राष्ट्रपति चुना।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\