देश की खबरें | छत्तीसगढ़ में एक महिला नक्सली समेत चार नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में एक महिला नक्सली समेत चार नक्सलियों ने पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया है। पुलिस अधिकारियों ने इसकी जानकारी दी।

दंतेवाड़ा, 24 जुलाई छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में एक महिला नक्सली समेत चार नक्सलियों ने पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया है। पुलिस अधिकारियों ने इसकी जानकारी दी।

दंतेवाड़ा जिले के पुलिस अधिकारियों ने शनिवार को यहां बताया कि जिले के किरंदुल थाना क्षेत्र में चार नक्सलियों - मोटू मरकाम (40), ललिता तामो (27) , बामन राम कुंजाम (31) और भीमा मरकाम (40) - ने पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया है।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि महिला नक्सली ललिता तामो और भीमा मरकाम के खिलाफ अप्रैल 2015 में चोलनार गांव के करीब विस्फोट कर सुरक्षा बलों के एंटी लैंड माइंस वाहन को उड़ाने की घटना में शामिल होने का आरोप है। इस घटना में पांच जवान शहीद हुए थे।

उन्होंने बताया कि नक्सली दरभा डिवीजन के मलांगिर एरिया कमेटी अंतर्गत सक्रिय थे। उन्होंने लोन वर्राटू (घर वापस आइए) अभियान से प्रभावित होकर तथा माओवादी संगठन की खोखली विचारधारा से तंग आकर समाज की मुख्यधारा में शामिल होने का फैसला किया है।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पिछले 11 माह से जिले में सक्रिय नक्सलियों की घर वापसी के लिए लोन वर्राटू अभियान चलाया जा रहा है और इस अभियान के तहत थाना, शिविरों और ग्राम पंचायतों में संबंधित क्षेत्र के सक्रिय माओवादियों के नाम चस्पा कर समाज की मुख्यधारा में शामिल होने का अनुरोध किया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि लोन वर्राटू अभियान के तहत अब तक 96 इनामी नक्सली सहित कुल 386 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs MI, IPL 2026 30th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Scorecard: चंडीगढ़ मुकाबले में पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 54 रनों दी पटखनी, लगाया जीत का पंजा; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Will MS Dhoni Play in MI vs CSK IPL 2026 Match: मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के मुकाबले से पहले बड़ी खबर, क्या आईपीएल 2026 में वापसी करेंगे एमएस धोनी? फिटनेस को लेकर आया अपडेट

Manipur Tension: मणिपुर में फिर बढ़ा तनाव, उखरुल में पूर्व सैनिक समेत दो की हत्या से हालात बिगड़े; संदिग्ध उग्रवादियों पर FIR दर्ज