देश की खबरें | छत्तीसगढ़ के बीजापुर में चार नक्सली गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में सुरक्षाबलों ने चार नक्सलियों को गिरफ्तार किया। पुलिस अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी।

बीजापुर, 25 जून छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में सुरक्षाबलों ने चार नक्सलियों को गिरफ्तार किया। पुलिस अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि जिले के फरसेगढ़ थानाक्षेत्र में सुरक्षाबलों ने चार नक्सलियों मांडो कुरसम (30), कैलाश कुरसम (30), पांडु कुरसम (30) और छोटू कुरसम (21) को गिरफ्तार किया।

उन्होंने बताया कि जिले में नक्सल रोधी अभियान के तहत सुरक्षाबलों को फरसेगढ़ थाना क्षेत्र में गश्त के लिए रवाना किया गया था।

अधिकारियों ने बताया कि गश्त के दौरान दल ने कोपनझर्री गांव के जंगल से चार नक्सलियों को गिरफ्तार कर लिया।

उन्होंने बताया कि गिरफ्तार नक्सलियों में से मांडो कुरसम के खिलाफ पिछले वर्ष 15 मई को फरसेगढ़ थाना प्रभारी के वाहन में विस्फोट करने की घटना में शामिल होने का आरोप है।

इस घटना में वाहन क्षतिग्रस्त हुआ था और वाहन में सवार थाना प्रभारी आकाश मसीह और प्रधान आरक्षक संजय बाल-बाल बच गये थे।

अधिकारियों ने बताया कि मांडो के खिलाफ इस वर्ष 12 अप्रैल को भी बारूदी सुरंग में विस्फोट करने का आरोप है।

उन्होंने बताया कि नक्सली कैलाश, पांड और छोटु कुरसम के खिलाफ 15 दिसंबर, 2020 को आलवाड़ा सड़क निर्माण कार्य में तैनात जेसीबी, टिप्पर और ट्रैक्टर में आग लगाने की घटना में शामिल होने का आरोप है।

अधिकारियों ने बताया कि गिरफ्तार नक्सलियों पर 10-10 हजार रुपये का इनाम था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

BIPL Season 5 Auction: भोजपुरी क्रिकेट के महाकुंभ का आगाज जल्द, ऑक्शन में पहुंचे सुपरस्टार मनोज तिवारी और निरहुआ

India vs Namibia, T20 World Cup 2026 18th Match Stats And Preview: रोमांचक मुकाबले में नामीबिया को हराकर टूर्नामेंट के सुपर 8 में अपनी जगह पक्की करना चाहेगी टीम इंडिया, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

England vs West Indies, T20 World Cup 2026 15th Match Scorecard: मुंबई में वेस्ट इंडीज ने इंग्लैंड के सामने रखा 197 रनों का टारगेट, शेरफेन रदरफोर्ड ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

England vs West Indies, T20 World Cup 2026 15th Match Pitch Report And Weather Update: इंग्लैंड बनाम वेस्ट इंडीज के बीच रोमांचक मुकाबले में बारिश बनेगी विलेन या फैंस उठाएंगे पुरे मैच का लुफ्त? यहां जानें पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

\