देश की खबरें | छत्तीसगढ़ के बीजापुर से चार नक्सली गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले में सुरक्षाबलों ने चार नक्सलियों को गिरफ्तार किया है तथा उनके कब्जे से विस्फोटक पदार्थ बरामद किया है।

बीजापुर, 27 नवंबर छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले में सुरक्षाबलों ने चार नक्सलियों को गिरफ्तार किया है तथा उनके कब्जे से विस्फोटक पदार्थ बरामद किया है।

अधिकारियों ने बुधवार को बताया कि जिले के भैरमगढ़ थाना क्षेत्र के अंतर्गत पोंदुम गांव के जंगल में सुरक्षाबलों ने चार नक्सलियों को गिरफ्तार कर लिया।

उन्होंने बताया कि जिले में चल रहे नक्सल विरोधी अभियान के तहत भैरमगढ़ थाना से पोंदुम गांव की ओर सुरक्षाबलों को रवाना किया गया था।

अधिकारियों ने बताया कि अभियान के दौरान पुलिस दल ने पोदुंम गांव के जंगल से चार नक्सलियों सुक्कू हपका (40), मन्नू हपका (23), लच्छु माड़वी (25) और कोसल माड़वी (20) को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि सुक्कू जनताना सरकार का अध्यक्ष है। मन्नू हपका मिलिशिया डिप्टी कमांडर है तथा लच्छु माड़वी मिलिशिया सदस्य है। वहीं कोसल माड़वी जनताना सरकार का सदस्य है।

उन्होंने बताया कि पकड़े गए नक्सलियों की जब तलाशी ली गई तब उनसे टिफिन बम, कार्डेक्स वायर, बिजली का तार, स्वीच और अन्य सामान बरामद किया गया।

अधिकारियों ने बताया कि क्षेत्र में नक्सलियों के खिलाफ अभियान जारी है।

सं संजीव

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

KP Sharma Oli Arrested: नेपाल के पूर्व PM केपी शर्मा ओली के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, Gen-Z विरोध प्रदर्शनों के दौरान मौतों से जुड़े मामलों में गिरफ्तार; VIDEO

RCB vs SRH, TATA IPL 2026 1st Match Bengaluru Weather Update: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेले जाने वाले पहले मुकाबले में बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें बेंगलुरू के मौसम का हाल

Mahavitaran Tariff Cut From April 1: महाराष्ट्र में बिजली सस्ती, 100 यूनिट तक के उपभोक्ताओं को बड़ी राहत

RCB vs SRH, TATA IPL 2026 1st Match Live Streaming: कल रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जाएगा टूर्नामेंट का पहला रोमांचक मुकाबला, यहां जानें कब, कहां और कैसे उठाए लाइव मैच का लुफ्त