खेल की खबरें | भारत को चार और पदक, एशिया कप तीरंदाजी में दस और पदक पक्के

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. भारतीय तीरंदाजों ने एशिया कप के पहले चरण में यहां कंपाउंड वर्ग में तीन स्वर्ण समेत चार पदक जीत लिये ।

बगदाद, 24 फरवरी भारतीय तीरंदाजों ने एशिया कप के पहले चरण में यहां कंपाउंड वर्ग में तीन स्वर्ण समेत चार पदक जीत लिये ।

भारतीयों ने दस और पदक पक्के कर लिये जिनमें से कम से कम तीन स्वर्ण हो सकते हैं ।

पुरूष, महिला और मिश्रित कंपाउंड टीमों ने तीन स्वर्ण पदक जीते और तीनों फाइनल में ईरानी प्रतिद्वंद्वियों को परास्त किया ।

महिला टीम ने 229 . 223 से जीत दर्ज की जबकि पुरूष टीम ने 232 . 229 से मुकाबला जीता । मिश्रित टीम ने 159 . 157 से जीत दर्ज की ।

मौजूदा विश्व चैम्पियन अदिति स्वामी ने कंपाउंड महिला वर्ग में अपनी हमवतन प्रिया गुर्जर को 148 . 145 से हराकर कांस्य पदक जीता ।

रिकर्व पुरूष और मिश्रित टीमें बांग्लादेश से खेलेंगी जबकि महिला टीम का सामना फाइनल में उजबेकिस्तान से होगा ।

व्यक्तिगत वर्ग में तीन बार की ओलंपियन दीपिका कुमारी की टक्कर रिकर्व खिताब के लिये हमवतन सिमरनजीत कौर से होगी ।

तरूणदीप राय का सामना सेना के ही धीरज बोम्मादेवरा से होगा । कंपाउंड व्यक्तिगत वर्ग में कुशाल दलाल और प्रथमेश जावकर का सामना होगा जबकि परनीत कौर महिला वर्ग में ईरान की फातिमा हेमाती से खेलेगी ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? रावलपिंडी में पाकिस्तान बनाम श्रीलंका के बीच दूसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies 3rd T20I Match Toss Winner Prediction: इंदौर में टीम इंडिया बनाम वेस्टइंडीज के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम का पलड़ा है भारी

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Live Toss And Scorecard: रावलपिंडी में श्रीलंका के कप्तान कुसल मेंडिस ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka 2nd T20I Match Toss Winner Prediction: रावलपिंडी में पाकिस्तान बनाम श्रीलंका के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम का पलड़ा है भारी